Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CPI Kondagaon submitted a memorandum to the Governor and Chief Minister | सीपीआई कोंडागांव ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता, खनिज संपदा पर नियंत्रण की मांग – Kondagaon News
Breaking News

CPI Kondagaon submitted a memorandum to the Governor and Chief Minister | सीपीआई कोंडागांव ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन: स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता, खनिज संपदा पर नियंत्रण की मांग – Kondagaon News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
65d546c5 37d6 4232 9cbb 0f24084f9f57 1760534317656
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) कोंडागांव जिला परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज कोंडागांव एसडीएम को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें बस्तर संभाग के शिक्षित स्थानीय बेरोजगारों को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की सभी सर

.

साथ ही, क्षेत्र की खनिज संपदा का दोहन केवल स्थानीय सहकारी समितियों या सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से किए जाने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बस्तर संभाग एक आदिवासी बहुल और सामाजिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र है, जिसे संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है। इसके बावजूद, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों को अवसर दिए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय शिक्षित युवाओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। सीपीआई ने स्थानीय स्थायी निवासियों को प्राथमिकता देने और इस अधिकार को विधिक संरक्षण प्रदान करने की मांग की है।

524c7c44 de6b 47a9 8b0f 84bdd23a873f 1760534317655

खनिज संपदा पर सीपीआई का रुख सख्त

खनिज संपदा के संबंध में, सीपीआई ने मांग की है कि उत्खनन कार्य स्थानीय सहकारी समितियों या सार्वजनिक उपक्रमों के माध्यम से कराया जाए। किसी भी खदान की लीज देने से पहले ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य की जाए और निजी व बहुराष्ट्रीय कंपनियों को नई लीज देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अतिरिक्त, एनएमडीसी व नगरनार स्टील प्लांट जैसे सार्वजनिक संस्थानों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार नीति बनाने की बात कही गई है।

इस अवसर पर सीपीआई राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य तिलक, जिला सचिव शैलेश, सह सचिव दिनेश, जयप्रकाश, लक्ष्मण, मुकेश, सरादू, बिसम्बर, रिंकू, रामचंद, रमेश, रामसिंह, शिवशंकर, देवनाथ, गंदरू, सवालाल, लाल कुमार, रामकुमार, सुबरू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सीपीआई ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो संगठन बस्तर के जनसमर्थन के साथ व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1696
Views Last 7 days : 3269
Views Last 30 days : 7934
Total views : 99733
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.