Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Kanker – Congress protested against the increase in electricity bills | कांग्रेस ने बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया: कांकेर में बैज बोले- उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, पुलिसकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की – Kanker News
Breaking News

Chhattisgarh Kanker – Congress protested against the increase in electricity bills | कांग्रेस ने बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया: कांकेर में बैज बोले- उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, पुलिसकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की – Kanker News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a792070d 004b 4dd3 a451 1b95c294bd05 1760533376019
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेस ने उत्तर बस्तर कांकेर में बिजली बिल वृद्धि के विरोध में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘बिजली चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने दो बैरिकेड तोड़े और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की।

.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पानी के फुहारों का इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें दो-तीन कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल में रखा है, जिन्हें बाद में जमानत मुचलके पर रिहा किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी उद्योगपतियों को सीधा फायदा पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार बिजली बिल बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर मुफ्त बिजली का दावा करते हुए सौर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

86068fc5 f148 4abd b4d1 1359a7c44798 1760533376018

शहर में विशाल जुलूस भी निकाला

उन्होंने पूछा कि प्रदेश की गरीब जनता लाखों के सौर पैनल कैसे लगवाएगी और यदि लगवा भी लेती है, तो सरकार किस कंपनी के पैनल उपलब्ध कराएगी। वहीं, घेराव से पहले कांग्रेस ने पुराना कम्युनिटी हॉल में एक विशाल सभा का आयोजन किया। इसमें लगभग 2 हजार कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ताओं ने शहर में एक विशाल जुलूस भी निकाला। यह जुलूस पुराना कम्युनिटी हॉल से शुरू होकर मुख्य मार्ग, मस्जिद चौक और पुराना बस स्टैंड होते हुए नया बस स्टैंड तक पहुंचा।

जुलूस के दौरान, कांग्रेसी नेताओं ने शहर की जनता से बिजली बिल वृद्धि के खिलाफ समर्थन मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरे प्रदेश की जनता के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से लड़ी जा रही लड़ाई है और बिजली बिल कम होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

f6e0ee2b fb3d 4686 a1ca 214bbff8b24e 1760533376018

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान तीसरे बैरिकेट की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब एक उप निरीक्षक महिला पुलिस की सुरक्षा के लिए आगे आया और अचानक उसके हाथों एक कांग्रेस कार्यकर्ता का कॉलर आ गया।

इस घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने दो उप निरीक्षकों के साथ झूमाझटकी करते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर मौजूद अन्य पुलिस जवानों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत किया और उप निरीक्षक को पीछे किया।

एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी और अन्य कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अरुण वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली बिलों में कमी की मांग को प्रमुखता से रखा गया।

दीपक बैज ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार बिजली दरों में तत्काल राहत नहीं देती, तो आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में इसी प्रकार का आंदोलन और कलेक्टोरेट घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, और कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1693
Views Last 7 days : 3266
Views Last 30 days : 7931
Total views : 99730
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.