Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MP Sports Festival in Durg | सांसद खेल महोत्सव…वार्ड लेवल प्रतियोगिता में ज्यादातर-खिलाड़ी नहीं पहुंचे ग्राउंड: दुर्ग में दोपहर बाद खाली दिखा मैदान, लेकिन ग्रामीण इलाकों में उमड़ रही भीड़ – durg-bhilai News
Breaking News

MP Sports Festival in Durg | सांसद खेल महोत्सव…वार्ड लेवल प्रतियोगिता में ज्यादातर-खिलाड़ी नहीं पहुंचे ग्राउंड: दुर्ग में दोपहर बाद खाली दिखा मैदान, लेकिन ग्रामीण इलाकों में उमड़ रही भीड़ – durg-bhilai News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 63805 pm 1760533897
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों और स्कूली छात्रों के साथ सभी के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका पहला चरण बुधवार 15 अक्टूबर को समाप्त हुआ। शहर में सांसद खेल महोत्सव को लेकर ज्यादा रुचि लोगों में नहीं दिखी। लास्ट दिन मैदान पर नाम

.

सांसद खेल महोत्सव को लेकर ग्रामीण स्तर पर भीड़ नजर आ रही है, लेकिन नगर निगम क्षेत्रों में खिलाड़ियों की भीड़ न के बराबर ही है। जहां पहले दिन जयंती स्टेडियम में एथलेटिक्स के करीब 110 खिलाड़ी पहुंचे तो दूसरे दिन करीब 20 खिलाड़ी ही पहुंचे। ऐसा ही हाल कुर्सी दौड़ में रहा पहले दिन करीब 35 खिलाड़ी तो दूसरे दिन महज 2 खिलाड़ी की ही इंट्री जयंती स्टेडियम में हुई। इसके अलावा कबड्डी और वालीबॉल में भी करीब 300 खिलाड़ी दो दिनों में शामिल हुए।

दोपहर 1.30 बजे के बाद सुराना कॉलेज मैदान हुआ खाली।

दोपहर 1.30 बजे के बाद सुराना कॉलेज मैदान हुआ खाली।

दुर्ग में दोपहर बाद खाली दिखा ग्राउंड

दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत सुराना कॉलेज और महात्मा गांधी स्कूल परिसर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था। सुराना कॉलेज में भी दोपहर 1.30 बजे तक पूरा ग्राउंड खाली हो चुका था, जबकि महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में बुधवार को कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा।

स्टाफ ने बताया कि केवल मंगलवार को ही आयोजन हुआ था। वहीं शांति नगर के दशहरा मैदान में पहले दिन जहां 250 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे थे। वहीं दूसरे दिन भी इसी तरह की स्थिति रही। दूसरे दिन कबड्डी में 80, कुर्सी दौड़ में 50 और एथलेटिक्स में 20 खिलाड़ी ही पहुंच सके।

दुर्ग के महात्मा गांधी स्कूल में बुधवार को नहीं हुई प्रतियोगिता।

दुर्ग के महात्मा गांधी स्कूल में बुधवार को नहीं हुई प्रतियोगिता।

सांसद बघेल के निर्देश के बाद शांति नगर में सुधरी व्यवस्था

भिलाई में आयोजित खेल महोत्सव में पहले दिन भारी अव्यवस्था नजर आई थी। इसको लेकर सांसद विजय बघेल ने नाराजगी जताई और अफसरों को कड़े शब्दों में सभी व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। सांसद बघेल के निर्देश के बाद शांति नगर दशहरा मैदान में सारी व्यवस्थाएं सुधार ली गई। वहीं स्कूली छात्रों के लिए खिचड़ी का भी प्रबंध किया गया।

शांति नगर दशहरा मैदान में खिलाड़ियों को दी गई खिचड़ी।

शांति नगर दशहरा मैदान में खिलाड़ियों को दी गई खिचड़ी।

देश में सबसे ज्यादा दुर्ग लोकसभा में रजिस्ट्रेशन

दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने बताया कि दुर्ग लोकसभा में सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पूरे देश में सबसे ज्यादा पंजीयन हुए हैं। 2 लाख लोगों के पंजीयन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े थे, लेकिन पंजीयन का आंकड़ा लगभग 4 लाख 82 हजार पहुंच चुका है।

यह संख्या पूरे देश में सभी लोकसभा क्षेत्रों से सबसे ज्यादा है। सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 10 खेलों में किया जा रहा है। इसमें वालीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, योगासन, एथलेटिक्स 100 -400 मीटर, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी, फुगड़ी, सुरीली कुर्सी शामिल हैं।

भिलाई में 50 हजार से ज्यादा पंजीयन

ऑनलाइन पंजीयन के आंकड़ों की बात करें तो भिलाई नगर निगम क्षेत्र से करीब 50 हजार ऑनलाइन पंजीयन की बात कही जा रही है। लेकिन भिलाई निगम क्षेत्र में जयंती स्टेडियम, शांति नगर दशहरा मैदान, अंबेडकर भवन, बैकुंठ धाम, बीएसपी ग्राउंड सेक्टर-2, बीएसपी ग्राउंड सेक्टर-3, बीएसपी ग्राउंड सेक्टर-4, बीएसपी ग्राउंड सेक्टर-6 में खिलाड़ियों की संख्या पंजीयन के हिसाब से काफी कम रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा रहा है उत्साह

वहीं सांसद खेल महोत्सव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांव में पारंपरिक खेलों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही गांव की महिलाएं और पुरुष भी पारंपरिक खेलों में शामिल हो रहे हैं। सांसद विजय बघेल ने बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रोत्साहित किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बहन से छेड़छाड़ के विवाद में युवक की हत्या:भिलाई में दो दिन पहले दो युवकों पर चाकू से किया था हमला, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

दुर्ग में बारात से लौट रही बस हादसे का शिकार:हिर्री के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068910
Views Today : 62
Views Last 7 days : 977
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.