Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bilaspur-Sarnath Express cancelled for 66 days | सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिन के लिए रद्द: घने कोहरे का हवाला दिया गया, कांग्रेस विधायक बोले- रेलवे को किया जा रहा हाईजैक – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Chhattisgarh Bilaspur-Sarnath Express cancelled for 66 days | सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिन के लिए रद्द: घने कोहरे का हवाला दिया गया, कांग्रेस विधायक बोले- रेलवे को किया जा रहा हाईजैक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
100206933817305559971731339709 1760538952
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



100206933817305559971731339709 1760538952

उत्तर पूर्व रेलवे ने छपरा-दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) को 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच चयनित तिथियों में स्थगित कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय घने कोहरे की पूर्वानुमानित परिस्थितियों को ध्

.

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थगन तिथियों के अतिरिक्त अन्य सभी दिनों में ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। सारनाथ एक्सप्रेस एक प्रमुख ट्रेन है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार को जोड़ती है और हर दिन हजारों यात्री इससे सफर करते हैं।

रेलवे को किया जा रहा ‘हाईजैक’

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग को ‘हाईजैक’ किया जा रहा है और रेलवे भारत की जीवनरेखा है। उनके अनुसार, सारनाथ एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार सहित अन्य क्षेत्रों को बनारस से जोड़ती है।

विधायक ने कहा कि इस ट्रेन से हजारों लोगों की आजीविका, व्यापार, नाते-रिश्तेदारी और धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि कोहरे का बहाना बनाकर ट्रेन रद्द करने के पीछे कोई ‘खेल’ हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि माल गाड़ियों का आवाजाही बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है, तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

दिसंबर से फरवरी के बीच घने कोहरे की समस्या

वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के सीपीआरओ सुस्कर विपुल विलासराव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विभाग के पास पिछले सालों का डेटा है, जिसमें दिसंबर से फरवरी के बीच घने कोहरे की समस्या सामने आई थी। इसी वजह से पिछले वर्ष भी ट्रेनें स्थगित की गई थीं।

सीपीआरओ ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रेन को अग्रिम रूप से स्थगित करने का उद्देश्य यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनें तलाशने में सुविधा प्रदान करना है। उनके अनुसार, यदि एक दिन पहले स्थगन की घोषणा की जाती, तो यात्रियों को अधिक परेशानी होती।

इन तारीखों में नहीं चलेगी गाड़ी

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां

  • दिसंबर 2025: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
  • जनवरी 2026: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
  • फरवरी 2026: 2, 4, 7, 9, 11, 14

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां

  • दिसंबर 2025: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
  • जनवरी 2026: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
  • फरवरी 2026: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Sarona Liquor Shop Theft | 7 Lakh Locker Stolen, CCTV DVR Taken

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074009
Views Today : 1708
Views Last 7 days : 3281
Views Last 30 days : 7946
Total views : 99745
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.