मरवाही पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बहरी झोरकी नाका के जंगल में की गई, जहां से 13 मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।
.
पुलिस को मटियाडांड से अवैध रूप से मवेशी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। गौसेवकों और ग्रामीणों की मदद से जंगल में घेराबंदी की गई।

घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सहित छह पकड़ाए
घेराबंदी के दौरान मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह राठौर सहित कुल छह लोगों को मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 11 मवेशी, 5 रस्सी और 5 लाठी बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ गौवंश परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मरवाही पुलिस की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
<
