धमतरी नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम कार्यालय के बाहर उल्टा मटका रखकर विरोध जताया। पार्षदों का आरोप है कि शहर के अधिकांश वार्डों में पिछले पांच से छह महीने से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।.पार्षदों के अनुसार, वार्डों में पानी बेहद कम मात्रा में आता है, जिससे निवासियों को पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। यह स्थिति वार्डवासियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है।पार्षदों ने निगम आयुक्त के केबिन में ज्ञापन छोड़ाप्रदर्शनकारी पार्षदों ने पहले निगम परिसर के बाहर धरना दिया। हालांकि, कई…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के धमतरी में अग्रवाल समाज ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समाज का आरोप है कि बघेल ने उनके आराध्य देव भगवान अग्रसेन महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश है।.यह मामला रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से छेड़छाड़ के बाद हुए घटनाक्रम से जुड़ा है। मूर्ति की पुन: स्थापना के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के बयान सामने आए थे।बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कीअग्रवाल समाज के अनुसार, अमित बघेल ने एक न्यूज चैनल पर भगवान…
सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी विवाहिता ने तहसीलदार पति पर एक करोड़ रुपए दहेज मांगने और धोखे में रखकर अबॉर्शन कराने की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो विवाहिता सरगुजा प्रवास पर आए सीएम विष्णुदेव साय से शिकायत करने पहुंची। पुलिस.जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के आमाटोली निवासी रेनू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में बालौद जिले के रहने वाले तहसीलदार राहुल गुप्ता के साथ हुई थी।शादी के दौरान ससुराल वालों की मांग पर क्रेटा कार खरीदने के लिए 18 लाख रुपये, 12…
बलौदाबाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, आलेसुर भाटापारा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया है। “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” बैनर तले यह अभियान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्रा, भाटापारा में निबंध प्रतियोगिता और.विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. बांधे, पावर ग्रिड के अभियंता आशीष भौमिक और कनिष्ठ अभियंता बलदेव राम देवांगन उपस्थित रहे।इसी क्रम में, पावर ग्रिड ने ग्राम पंचायत आलेसुर में एक जनसभा का आयोजन किया, जहाँ ग्रामीणों…
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। ये खेल 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक विभिन्न चरणों में संपन्न होंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जा रही हैं,.इन खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में तीरंदाजी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और कराटे शामिल हैं। वहीं, टीम खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल को शामिल किया गया है।इसी क्रम में, चारामा विकासखंड मुख्यालय के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा…
राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पटव.बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन होगा, जिसके लिए सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें।कलेक्टर ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को कृषक पंजीयन…
सरगुजा राजपरिवार के स्वामित्व वाले अलकनंदा टॉकीज का लाइसेंस निरस्त करने के 33 साल पुराने मामले में अदालत ने तत्कालीन कलेक्टर टीएस छतवाल पर 34795 रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने टीएस छतवाल की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण माना है। कोर्ट ने उन्हें मय.बहुचर्चित मामला वर्ष 1992 का है। 2 मार्च को सरगुजा राजपरिवार सदस्य अरुणेश्वर शरण सिंहदेव के स्वामित्व वाले अलकनंदा टाकीज़ को सिनेमाघर संचालन का लाइसेंस जारी किया गया था। टाकीज़ का संचालन उनके बड़े भाई पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव कर रहे थे।बीजाकुरा कांड के बाद हुई थी कार्रवाई वाड्रफनगर के बिजाकुरा गांव में रिबई पंडो के…
दुर्ग जिला प्रशासन ने ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। खाद्य विभाग की टीम ने रिसाली क्षेत्र के महामाया फ्यूल्स और पुलगांव नाका स्थित रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि द.इस उल्लंघन पर, जनसुरक्षा को देखते हुए, प्रशासन ने दोनों पेट्रोल पंपों की पेट्रोल आपूर्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश अगले निर्देशों तक लागू रहेगा।दुर्ग में शुरू हुई सख्त कार्रवाईजिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान को जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा।…
पेंड्रा नगर के हाई स्कूल मैदान में पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाली इस कथा के चौथे दिन महाराज ने भगवान की भक्ति से जीव के कल्याण का महत्व बताया।.जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मनुष्य को व्यर्थ नहीं बैठना चाहिए। समय मिले तो भगवान का स्मरण और पूजा-अर्चना करनी चाहिए, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने संसार और भगवान के अंतर को समझाते हुए कहा कि संसार से लगाव लगाने पर लोग एक दिन छोड़ देंगे, लेकिन भगवान से लगाव कभी नहीं छूटता।श्रीमद्भागवत कथा के महत्व…
कोंडागांव जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के संयुक्त प्रयासों से जिले में ‘हेलमेट बैंक’ अभियान शुर.इस पहल के तहत ग्राम पंचायत मसौरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनने को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।उन्होंने जोर देकर कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब…