Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘Helmet Bank’ campaign launched in Kondagaon | कोंडागांव में ‘हेलमेट बैंक’ अभियान शुरू: सड़क सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की पहल, नागरिकों से हेलमेट पहनने की अपील – Kondagaon News
Breaking News

‘Helmet Bank’ campaign launched in Kondagaon | कोंडागांव में ‘हेलमेट बैंक’ अभियान शुरू: सड़क सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की पहल, नागरिकों से हेलमेट पहनने की अपील – Kondagaon News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
825124fe f442 4e6c 8dfe 246626412d1d 1761743463196
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के संयुक्त प्रयासों से जिले में ‘हेलमेट बैंक’ अभियान शुर

.

इस पहल के तहत ग्राम पंचायत मसौरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनने को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिवारजन उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट घर से बाहर न जाने दें, क्योंकि छोटी-सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है।

587503e2 1c63 4341 b470 a00a135e2701 1761743463191

अभियान के तहत हाईवे किनारे पांच पंचायतों में उपलब्ध कराएंगे हेलमेट

‘हेलमेट बैंक’ अभियान के प्रथम चरण में नेशनल हाईवे-30 के किनारे स्थित उन पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहां पिछले वर्षों में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई हैं। इन चयनित ग्राम पंचायतों में हेलमेट बैंक स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि जिन लोगों के पास हेलमेट नहीं है, वे पंचायत से हेलमेट लेकर सुरक्षित यात्रा कर सकें और वापसी पर उसे जमा कर दें, ताकि अन्य लोग भी इसका उपयोग कर सकें।

प्रथम चरण में हेलमेट बैंक की स्थापना जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत मांझी आठगांव एवं लंजोड़ा, तथा जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत बनियागांव में की जाएगी। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

d9115235 0057 4d75 9c7d c32b597c7f2c 1761743463190

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य अनिल कोर्राम, सरपंच सुकली बाई मरकाम, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा:कोरबा में अश्लील हरकत का आरोप, चिरमिरी का है निवासी, ट्रक मालिक पर FIR

May 6, 2026

9 को नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से निपटेंगे केस:पिछली बार 15 लाख से अधिक मामले सुलझे, 1044 करोड़ रुपए का हुआ था सेटलमेंट

May 6, 2026

Bilaspur DNA Forensic Workshop Launched By IG Garg

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today : 50
Views Last 7 days : 604
Views Last 30 days : 3843
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.