बलौदाबाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, आलेसुर भाटापारा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया है। “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” बैनर तले यह अभियान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्रा, भाटापारा में निबंध प्रतियोगिता और
.
विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. बांधे, पावर ग्रिड के अभियंता आशीष भौमिक और कनिष्ठ अभियंता बलदेव राम देवांगन उपस्थित रहे।


इसी क्रम में, पावर ग्रिड ने ग्राम पंचायत आलेसुर में एक जनसभा का आयोजन किया, जहाँ ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया गया।
सभा में तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई:
– भ्रष्टाचार कैसे आर्थिक विकास में बाधा डालता है।
– सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगाया जा सकता है।
– भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रत्येक नागरिक की भूमिका का महत्व।
इस जागरूकता सभा में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्यामल बाला और उप प्रबंधक शुभम कुमार मौजूद रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत आलेसुर के सरपंच और अन्य पंचगण भी उपस्थित थे।
<
