राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी पटवारियों को मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पटव
.
बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2025 को म्यूनिस्पिल स्कूल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन होगा, जिसके लिए सभी विभाग अपनी पूरी तैयारी रखें।
कलेक्टर ने खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को कृषक पंजीयन में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन का कार्य जारी रखने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने खाद्य दुकानों की नियमित जांच के दिए निर्देश
खाद्य सुरक्षा विभाग के अंतर्गत कलेक्टर ने प्रति सप्ताह एक प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों में सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश भी दिए गए।
बच्चों के सुपोषण को ध्यान में रखते हुए, पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए कार्य करने को कहा गया। सहकारिता के अंतर्गत प्रत्येक गांव को समितियों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
शिविर लगाकर बच्चों का आधार अपडेट करने के निर्देश जारी
अपार आईडी बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने बताया कि 1 लाख 83 हजार 270 में से 1 लाख 47 हजार 97 अपार आईडी बन चुके हैं। शेष 36 हजार 73 बच्चों का आधार अपडेट करना है। इसके लिए चिप्स के माध्यम से शिक्षा विभाग को शिविर लगाकर आधार अपडेट करने के लिए कहा गया। लगभग 3 हजार बच्चों के आधार अपडेट का कार्य पूरा हो चुका है।
कलेक्टर ने 15 दिसंबर तक शिविर लगाकर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
<
