कवर्धा में 2 फर्जी मतदाताओं पर FIR दर्ज की गई है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर विधानसभा चुनाव के समय अलग-अलग फोरम पर यह आरोप लगाया था कि वो अपने ही पार्टी के कार्
.
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य था कि चुनाव के दौरान बाहरी लोगों को मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र न छोड़ना पड़े, इसलिए सैकड़ों बाहरी लोगों के नाम अलग-अलग बूथ पर फर्जी तरीके से निर्वाचन विभाग को गलत जानकारी देकर जोड़े गए।
कवर्धा में दोबारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाना
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता रवि राजपूत की मेहनत के परिणामस्वरूप ऐसे सैकड़ों फर्जी मतदाताओं में से 2 के खिलाफ अभी एफआईआर कराई गई है, जिन्होंने कूटरचना कर गलत तरीके से मतदाता सूची में अपने नाम जोड़े हैं। अपने स्तर पर पुष्टि करने के बाद अन्य के खिलाफ भी एफआईआर कराई जाएगी।
कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशी ने बताया कि तैय्यब खान (पिता मुन्नू खान) का नाम रायपुर उत्तर 50 की मतदाता सूची में बूथ क्रमांक 136 में इपिक संख्या TIS1629021 में दर्ज था। उन्होंने कवर्धा विधानसभा चुनाव के पहले पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने वाले फॉॉर्म 6 भरकर अपना नाम बूथ क्रमांक 363 मतदाता संख्या 520 में इपिक नंबर WIQ3094612 में दर्ज कराया था।

मो. अकबर के पते पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाना
उन्होंने बचेड़ी के निवासी मो. अकबर के खास कलीम खान के पते पर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया है। इनके आधार कार्ड पर पता फुल चौक रायपुर दर्ज है, जिसमें इनका जन्म वर्ष 1980 अंकित है, जबकि कवर्धा में मतदाता सूची में इन्होंने पहली बार मतदाता होने वाले फॉर्म 06 में अपना जन्म वर्ष 2004 अंकित किया है।
जबकि कवर्धा में मतदाता सूची में इन्होंने पहली बार मतदाता होने वाले फॉर्म 06 में अपना जन्म वर्ष 2004 अंकित किया है यह गंभीर कूट रचना है। इसी तरह रमिज कुट्टी, जिनके पिता गग्रिन कुट्टी हैं, का नाम विधानसभा रायपुर ग्रामीण 48 के बूथ क्रमांक 139 इपिक नंबर WYK1120724 में मतदाता संख्या 624 में पहले से ही दर्ज है।
फॉर्म-06 के जरिए मतदाता सूची में जोड़ा नाम
उन्होंने अपना नाम पहली बार मतदाता होने पर नाम जोड़ने वाले फॉर्म 06 का उपयोग कर कवर्धा विधानसभा के बूथ क्रमांक 373 में इपिक संख्या WIQ3104585 मतदाता संख्या 515 में अपना नाम जुड़वाया है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए अपना जन्म स्थान कवर्धा बताया है, जबकि इस व्यक्ति के पासपोर्ट में जन्म स्थान त्रिशुर, केरला दर्ज है।
इस प्रकार इन दोनों व्यक्तियों ने जो अकबर के बहुत करीबी हैं गलत शपथ देते हुए निर्वाचन के दौरान कवर्धा में बने रहने और जनमत को प्रभावित करने के उद्देश्य से अपना नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में जुड़वाया है। यह गंभीर अपराध के श्रेणी में आता है।

दोनों के खिलाफ FIR
कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि राजपूत ने सबूत के साथ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें भारतीय दंड संहिता 1860 के धारा 199, 200, 419, 468, 34 के तहत 10 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज कराया गया है। इसके अलावा सैकडों नाम की सूची हमारे पास है, जिसका हम अपने स्तर पर पुष्टि कर रहे हैं।
साथ ही हम पुलिस प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी से भी मांग करते हैं। ऐसे फर्जी मतदाताओं के खिलाफ सघन जांच हो और इसमें जिनकी भी मिलीभगत है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
कांग्रेस देशभर में एसआईआर का विरोध कर रही- महामंत्री
भाजपा के जिला महामंत्री संतोष पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में एसआईआर का विरोध कर रही है, क्योंकि वे शासन प्रशासन का दुरुपयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मो. अकबर के करीबी दिख रहे लोगों ने जिस तरीके से निर्वाचन में गड़बड़ी करने के उद्देश्य से गलत शपथ देकर अपना नाम दर्ज कराया है, यह उनकी दूषित मानसिकता और लोकतंत्र पर उनको कितना भरोसा है, यह समझाने के लिए पर्याप्त उदाहरण है।
<
