AVBP ने सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्र की संदिग्ध मौत का मामला गरमाने लगा है। कांग्रेस के बाद अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इ
.
पहले जानिए क्या है पूरा मामला गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीएससी फिजिक्स के तीसरे साल में अध्ययनरत छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। छात्र यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में रहता था। वह हॉस्टल से तीन दिन से गायब थ और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में अब तक यूनिवर्सिटी के अधिकारी मौन हैं। अभी तक न तो किसी की जिम्मेदारी तय की गई है और नहीं कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जांच टीम जरूर गठित की है।

हॉस्टल से गायब बिहार के छात्र की संदिग्ध मौत पर मचाया हंगामा।
AVBP ने यूनिवर्सिटी का घेराव कर बोला हल्ला AVBP ने गुरुवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का घेराव कर दिया। छात्र नेता और कार्यकर्ता रैली लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष तुषार साहू ने कहा कि हॉस्टल के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है उन्होंने हॉस्टल में सही तरीके से ड्यूटी नहीं की और न ही समय रहते लापता का एफआईआर कराया है जो संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है। एबीवीपी जीजीयू इकाई मंत्री प्रसून पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की दिखावटी व्यवस्था के कारण हमने एक मेधावी छात्र को खो दिया है।
छात्र के परिजन को दी जाए मुआवजा छात्र नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सिटी की स्वार्थपरता के कारण छात्र को और उसके परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। विद्यार्थी परिषद की मांग है कि उच्च स्तरीय जांच हो छात्र और परिजन को न्याय के साथ साथ मुआवजा भी मिले। एबीवीपी जीजीयू इकाई के उपाध्यक्ष अविनाश ने कहा यह घटना विश्वविद्यालय की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। विश्वविद्यालय परिसर में शव मिलना अत्यंत गंभीर विषय है, जिसकी पारदर्शी जांच आवश्यक है।

हॉस्टल वार्डन सहित जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग।
छात्र नेताओं ने प्रबंधन की कार्यशैली पर उठाए सवाल छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी दोषियों को बचाने में लगी है। जांच के नाम पर केवल यूनिवर्सिटी कोरम पूरा किया जा रहा है। जिस हॉस्टल से छात्र गायब था, उन जिम्मेदारों तक का यूनिवर्सिटी ने प्रभार नहीं बदला है। जबकि चीफ वार्डन डॉ. प्रतिभा जे. मिश्रा छात्र की मौत की जानकारी होने के बाद भी कुलपति की उपस्थिति में नृत्य करते नजर आईं। इधर पुलिस ने भी अबतक जांच पूरी नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं आ पाई है।

छात्र नेताओं ने मृतक छात्र के परिवार को मुआवजा राशि देने की भी मांग की है।
इस मौके पर एवीबीपी के विभाग संयोजक हेमांशु कौशिक, महानगर मंत्री अतिंद्र दीवान और आराध्य तिवारी, जितेंद्र साहू शाश्वत शुक्ला,शानू वैष्णव राहुल,मानसी, राशि हिमांशु प्रधान समीर रश्मि मोहित राय एवं बिलासपुर महानगर के कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
<
