मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज पर आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि इसका निर्माण कार्य अभी अधूरा है। ओवरब्रिज के उद्घाटन और मौहारपारा रेलवे फाटक व पुराने फुटओवरब्रिज को बंद करने से लोगों में नाराजगी द
.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए अधूरे ओवरब्रिज को शुरू करना जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उनका मानना है कि जल्दबाजी में किए गए इस फैसले से किसी भी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

शहर को रेलवे पार क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया जा पुल
यह पुल मनेंद्रगढ़ शहर को रेलवे पार क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। पहले यहां एक संकरी फुटपाथ और रेलवे क्रॉसिंग थी, जिससे आम लोगों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग पर रेल प्रबंधन ने एक चौड़ा और आधुनिक पुल बनाने का निर्णय लिया था।

अप्रोच रोड और लाइट की व्यवस्था अधूरी
हालांकि, 30 अक्टूबर को अधूरे ओवरब्रिज की शुरुआत कर दी गई। पुल पर अभी भी रेलिंग, सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारें, अप्रोच रोड और लाइट की व्यवस्था अधूरी है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी मजबूरी में इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज का उपयोग कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक पुल का पूरा निर्माण और सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक उस पर यातायात शुरू न किया जाए। उन्होंने सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही पुल को पूरी तरह खोलने की अपील की है।
<
