Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Tension rises in BSUP colony after minor’s murder | नाबालिग की हत्या के बाद बीएसयूपी कॉलोनी में बढ़ा तनाव: जुआ खेलने से मना किया तो नाबालिग को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान मौत – Raipur News
Breaking News

Tension rises in BSUP colony after minor’s murder | नाबालिग की हत्या के बाद बीएसयूपी कॉलोनी में बढ़ा तनाव: जुआ खेलने से मना किया तो नाबालिग को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान मौत – Raipur News

By adminNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3raipur city pg 2 0 3b097d92 33f1 4ecb b2f0 ee1dcf081940 large
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3raipur city pg 2 0 3b097d92 33f1 4ecb b2f0 ee1dcf081940 large

राजधानी के कचना इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे चाकूबाजी की घटना में 15 साल के नाबालिग की मौत हो गई। नाबालिग अपने बड़े भाई के साथ जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी में रहने वाला युवक मिला। उसने जुआ खेलने के लिए चलने को कहा। नाबालिग ने मना किया तो युवक भड़

.

  • आरोपी के मकान को जलाने की कोशिश, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर भी युवक ने हमला किया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नाबालिग ने दम तोड़ दिया। नाबालिग की मौत के बाद कॉलोनी में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने आरोपी के घर को घेर लिया और बाहर रखे सामान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस को घेर लिया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। सोमवार रात तक इलाके में तनाव की स्थिति रही। इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जुए में हार गया था पैसे, इसलिए बना रहा था दबाव

पुलिस के अनुसार, कचना बीएसयूपी कॉलोनी में सुमीत तांड़ी (22) अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार शाम वह अपने छोटे भाई विवेक तांड़ी (16) के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में कॉलोनी में रहने वाला कृष्ण देवार नगराहा उर्फ तोडू (22) मिला। उसने विवेक से जुआ खेलने के लिए जिद की। विवेक ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। कृष्ण ने चाकू निकालकर विवेक के पेट में तीन वार किए। विवेक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सुमीत बीच-बचाव करने आया तो कृष्ण ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई।

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार सुमीत, विवेक और कृष्ण समेत कई लोग त्योहार से रोज कचना में जुआ खेल रहे थे। शनिवार को भी जुआ खेला गया था, जिसमें विवेक और सुमीत पैसा जीत गए थे, जबकि कृष्ण हार गया था। इसी बात से वह नाराज था। वह रविवार को दोनों भाइयों पर दोबारा खेलने का दबाव बना रहा था।

राजधानी में थम नहीं रहीं हत्याएं

  • 10 अक्टूबर को नर्स प्रियंका दास की प्रेमी दुर्गेश ने चाकू मारकर की हत्या।
  • 21 अक्टूबर को ताहिर हुसैन की सूरज और मदन यादव ने हत्या कर दी।
  • 1 नवंबर को छछानपैरी में श्याम ध्रुव की रंजिश में संजय नेताम ने की हत्या



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.