![]()
बाएं से स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह और गौरव पटेल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू (कमेंटेटर एवं टीम एडमिनिस्ट्रेटर), ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक (कमांडिंग ऑफिसर), स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह, राहुल सिंह।
राज्योत्सव के अंतिम दिन यानी 5 नवंबर को नया रायपुर के सेंध जलाशय का आसमान देशभक्ति और रोमांच से गूंज उठेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम’ छत्तीसगढ़ में शानदार एयर शो की प्रस्तुति देगी। इसे लेकर टीम मंगलवार को रिहर्सल करेगी। र
.
रायपुर में वायुसेना के अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सूर्य किरण टीम के नौ हॉक फाइटर जेट्स लगभग 40 मिनट तक लगातार आसमान में करतब दिखाएंगे। टीम बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट-इन-द-स्काई, लूप, एरोहेड जैसे रोमांचक फार्मेशन बनाएगी। टीम आसमान में ही लहराता तिरंगा भी दिखाएगी। लाल-सफेद रंगों में रंगे इन जेट्स के उड़ान भरते ही रायपुर का आसमान देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सेंध लेक के पास करीब 1 लाख लोगों के लिए व्यवस्था की है। यही नहीं, इस शो को मुख्य कार्यक्रम स्थल के 20-25 किमी से आसानी से देखा जा सकेगा।
आकाश गंगा के जांबाज लगाएंगे 10 हजार फीट से छलांग: एयर शो का सबसे रोमांचक आकर्षण होगा वायुसेना की आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम का प्रदर्शन। यह विशेष कमांडो टीम 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप करेगी। इस तकनीक में जवान विमान से बिना पैराशूट खोले नीचे आते हैं और तय ऊंचाई पर आकर पैराशूट खोलते हैं। यह तकनीक विश्व की प्रमुख स्पेशल फोर्सेज द्वारा गुप्त अभियानों में उपयोग की जाती है।
ये है टीम का मोटो -सदैव सर्वोत्तम यानी हमेशा सबसे अच्छा
टीम में 12 फायटर पायलट, नौ उड़ान भरेंगे
सूर्य किरण की टीम में 12 फायटर पायलट रायपुर पहुंच चुके हैं। दरअसल, नौ विमान उड़ान भरेंगे, लेकिन किसी भी तरह की विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए चार पायलट अतिरिक्त रूप से दल में शामिल किए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू कमेंट्री करेंगी। बता दें कि सूर्य किरण टीम के 140 सदस्य रायपुर पहुंच चुके हैं। इस टीम में 12 फायटर पायलट, 3 इंजीनियर और ग्राउड स्टाफ हैं।
ये है सूर्यकिरण
जिस तरह सूर्य की किरण सारी धरती को अपना प्रकाश फैलाती है, उसी तरह यह टीम हर जगह जाकर पॉजिटिविटी, देशप्रेम, सेना और अपने देश के प्रति गौरव की भावना को जगाती है। इसलिए इसका नाम सूर्यकिरण रखा गया है। टीम ने अब तक 700 से ज्यादा शो किए हैं।
रायपुर में ऐसा दूसरी बार
छत्तीसगढ़ की जनता सूर्य किरण टीम की हवाई कलाबाजियों को इतने करीब से दूसरी बार देखेगी। इससे पहले साल 2009 में बूढ़ातालाब के ऊपर एयर-शो हुआ था।
शो के दौरान रनवे बंद रहेगा, 5 उड़ानें भी रीशेड्यूल
5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक एयरोबेटिक शो का आयोजन किया जा रहा है। इसकी रिहर्सल मंगलवार को सुबह 10 से 12 बजे तक की जाएगी। इस वजह से रायपुर एयरपोर्ट में 4 और 5 नवंबर को इन 2 घंटों में नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। यानी इन 2 घंटों में किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होगी और न ही कोई फ्लाइट उड़ान भर सकेगी। एक तरह से एयरपोर्ट का रनवे बंद रहेगा। नवा रायपुर के आसमान में वायु सेना के ही विमान दिखाई देंगे। रायपुर एयरपोर्ट में सुबह के इन 2 घंटों में दिल्ली की 2, लखनऊ, भुवनेश्वर और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट आना-जाना करती है। इन सभी फ्लाइटों को दोपहर 12 बजे के बाद ही एयरपोर्ट में लैंडिंग की अनुमति दी गई है।
<
