Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » SIR survey in Chhattisgarh… 27 thousand BLOs on duty | छत्तीसगढ़ में आज से वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन: 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे, 95% मतदाताओं को नहीं दिखाने पड़ेंगे दस्तावेज, 7 फरवरी को फाइनल लिस्ट – Chhattisgarh News
Breaking News

SIR survey in Chhattisgarh… 27 thousand BLOs on duty | छत्तीसगढ़ में आज से वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन: 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे, 95% मतदाताओं को नहीं दिखाने पड़ेंगे दस्तावेज, 7 फरवरी को फाइनल लिस्ट – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 44 1762189564
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में 4 नवंबर से घर-घर मतदाता सत्यापन की शुरुआत होगी।

छत्तीसगढ़ में आज यानी मंगलवार से बिहार की तर्ज पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होगा। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे। BLO हर घर में 3 बार जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दस्तावेज मांगे जाएंगे, फिर मिलान किया जाएगा

.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत पड़ेगी, जबकि बाकी 90-94 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा पहले से उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम 2003 के SIR में है, उन्हें दोबारा दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है। वहीं असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।मतदाता सत्यापन का काम 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

CEO ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता अपनी जानकारी में सुधार या आपत्ति 8 जनवरी 2026 तक दर्ज करा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।

image 56 1762175050

71 प्रतिशत मतदाताओं को मिलान हो चुका

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने बताया कि अब तक 71 प्रतिशत वोटरों का मिलान पूरा हो चुका है। एन्यूमरेशन फेज में यह प्रतिशत 94 से 95 तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद कई वोटर स्थानांतरित हुए हैं, विशेषकर विवाहित महिलाएं, जिनका अब अन्य मतदान केंद्रों से मिलान किया जा रहा है।

बीएलओ अब ‘कॉल रिक्वेस्ट’ फीचर के जरिए मतदाताओं की समस्याएं हल करेंगे। सीईओ ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की है कि वे अपने बूथ स्तरीय एजेंटों (BLA) के माध्यम से आयोग की टीम को मदद दें, ताकि छूटे हुए पात्र नागरिकों को जोड़ा जा सके और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें।

image 38 1762221720

1 जनवरी 2025 के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 2.11 करोड़ वोटर्स

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने 1 जनवरी 2025 की तिथि में प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 11 लाख 5 हजार 391 बताई थी। इनमें 1 करोड़ 4 लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता, एक करोड़ 6 लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता और 728 तृतीय जेंडर मतदाता शामिल हैं।

राज्य में निर्वाचकों का लिंगानुपात 1024 है। इस चरण में 27 हजार 199 बूथ स्तर अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच करने और नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार करने की जिम्मेदारी दी गई है। BLO हर परिवार से गणना प्रपत्र फॉर्म भरवाएंगे। इसमें मतदाता की व्यक्तिगत जानकारी और पात्रता की पुष्टि की जाएगी।

image 2025 11 03t163812751 1762168143

अब पढ़िए किन दस्तावेजों के आधार पर होगा SIR प्रक्रिया में सत्यापन

  • किसी भी नियमित कर्मचारी/पेंशनभोगी को केंद्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम (PSU) की तरफ से जारी पहचान पत्र या पेंशन भुगतान आदेश।
  • 1 जुलाई 1987 से पहले भारत में किसी भी सरकारी/स्थानीय निकाय/बैंक/डाकघर/LIC/PSU की तरफ से जारी पहचान पत्र या प्रमाणपत्र/दस्तावेज।
  • सक्षम प्राधिकारी की तरफ से जारी जन्म प्रमाणपत्र।
  • पासपोर्ट।
  • मेट्रिकुलेशन या शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय की तरफ से जारी)।
  • स्थायी निवास प्रमाणपत्र (सक्षम राज्य प्राधिकारी की तरफ से जारी)।
  • वन अधिकार प्रमाणपत्र।
  • OBC/SC/ST या अन्य जाति प्रमाणपत्र (सक्षम प्राधिकारी की तरफ से जारी)।
  • राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) जहां लागू हो।
  • परिवार रजिस्टर (राज्य/स्थानीय प्राधिकरण की तरफ से तैयार)।
  • सरकार की तरफ से जारी भूमि/मकान आवंटन प्रमाणपत्र।
  • आधार से संबंधित मामलों में आयोग के पत्र क्रमांक 23/2025-ERS/Vol.II दिनांक 09.09.2025 (Annexure II) के निर्देश लागू होंगे।
  • दिनांक 1 जुलाई 2025 के सन्दर्भ में बिहार SIR की निर्वाचक नामावली का उद्धरण।
image 57 1762175220

9 दिसंबर को जारी होगी सूची

मसौदा सूची 9 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। यदि किसी नागरिक का नाम सूची में नहीं है या किसी जानकारी में त्रुटि है, तो वह इस अवधि में सुधार के लिए आवेदन कर सकेगा।

इन आवेदनों की सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यही सूची आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए आधार बनेगी।

……………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

SIR प्रक्रिया…CG में 2.80 करोड़ वोटर्स को भरना होगा गणना-प्रपत्र-फॉर्म: निर्वाचन आयुक्त बोले-95% लोगों को नहीं दिखाना होगा दस्तावेज, 30 हजार अधिकारियों की लगी ड्यूटी

image 2025 11 03t171707848 1762170352

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। 2.80 करोड़ वोटर्स को गणना प्रपत्र फॉर्म भरना होगा। 95% लोगों को दस्तावेज नहीं दिखाना होगा। 30 हजार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आज से थमेगी आंधी-बारिश, फिर तपाएगी गर्मी:3 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म

May 7, 2026

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.