बलरामपुर-रामानुजगंज में पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामानुजगंज नगर में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल राम मंदिर में हजारों दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।.मंदिर प्रांगण दीपों की पंक्तियों से सजे थे, जिसका सौंदर्य देखने लायक था। मंदिर के मुख्य पुजारी यशपाल दुबे ने बताया कि देव दीपावली का यह पर्व नगर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मनाया जाता रहा है।भगवान श्रीराम की आरती में शामिल हुए श्रद्धालुमान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वयं धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं…
Author: admin
बलौदाबाजार में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय राज्योत्सव का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। बच्चों, युवाओं, बुजुर.सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इनमें पायल साहू और उनकी टीम “चिन्हारी लोक मंजीरा” छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच, शरद अग्रवाल की टीम “रंग सरगम कला मंच रायपुर”, “सुर ओ चंदम आर्टिस्ट बैंड ग्रुप बलौदाबाजार” का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट (लोक एवं सूफी संगीत) और विभिन्न स्कूलों के…
छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य के रजत जयंती महोत्सव में बागवानी की प्रदर्शनी ने उत्कृष्ट पुरस्कार जीता। इस प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ जैव प्रौद्योगिकी विभाग को दूसरा पुरस्कार मिला।.कृषि विभाग के उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी क्षेत्रों ने इस प्रदर्शनी में अहम भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में गेंदा, जरबेरा, ग्लेडिओलस, सेवंती, डच रोज जैसी रंग-बिरंगी फूलों की पौधों के साथ उनकी पूरी जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही प्रगतिशील किसानों की कहानियां वीडियो और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शनी में रखी गई।कृषि मंत्री ने किसानों और अधिकारियों की प्रशंसा कीराज्योत्सव के दौरान कृषि मंत्री…
सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ की बैठक बुधवार को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे भी मौजूद रहे।.इस दौरान रायपुर शहर के लिए सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ की स्थापना की गई और जिला संगठन का गठन किया गया। इस दौरान राहुल भारद्वाज को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।समाज के सदस्यों ने राहुल भारद्वाज को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि वे युवा नेतृत्व और समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन को नई दिशा देंगे।
सरगांव पुलिस ने टिकैतपेंड्री गांव में हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को बिलासपुर से पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.प्रार्थी जितेंद्र गायकवाड़ (38), निवासी मोहदी, थाना सरगांव, जिला मुंगेली ने 19 जुलाई 2025 को सरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि टिकैतपेंड्री निवासी कन्हैया बघेल अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हॉकी स्टिक, रॉड और डंडे लेकर उनके घर के सामने आए।उन्होंने गाली-गलौज दीं,…
धमतरी जिले में गौ सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शनछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अछोटा में मेटाडोर में गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक ले जाने के विरोध में गौ सेवकों ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली। शहर के विंध्यवासिनी वार्ड स्थित श्री राष्ट्रीय गौशाला के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। गौ सेवक गांधी मैदान से गौश.गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि एक मेटाडोर में 31 गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था। इस घटना में गाड़ी के अंदर ही एक गौ वंश की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। गौ सेवकों ने इसे गौशाला की लापरवाही बताया और…
कोरबा में मंगलवार रात शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। फिर बीच सड़क उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल चौक गोढ़ी की है।.जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9.30 बजे बेनदरकोना का रहने वाला निखिल कुमार बंजारे (22) अपने दोस्त की बाइक (क्रमांक CG 12 BG 3218) पर अटल चौक स्थित राजकुमार महिलोंगे की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान आदिल प्रकाश मार्तंड अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और निखिल से शराब के लिए पैसे मांगे।जान से…
विजय राजपूत के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई हैछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाबा गुरु घासीदास पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विजय राजपूत को जिलाबदर करने की अनुशंसा की गई है। विजय राजपूत के इस दुर्व्यवहार से सतनामी समाज काफी नाराज था। जिसके बाद समाज ने विरोध भी जताया था।.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके ऊपर पूर्व मे भी अपराध दर्ज है और साथ ही जमीन की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री जैसे मामले भी सामने…
काम वाली महिला ने मालिक के घर से 35 ग्राम सोना चोरी कियाभिलाई में घरेलू काम करने वाली महिला ने अपने ही मालिक के घर से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 35 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। का.जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 के विजय कुमार ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने 4 नवंबर की सुबह जब अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के गहने जिनमें अंगूठी, सोने की…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए, जिसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो कानून, न संविधान और न ही नियमों का ज्ञान है।.बुधवार को डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एक सामान्य बूथ कार्यकर्ता को भी पता होता है कि मतदाता सूची कैसे बनाई जाती है। जनता को इस तरह गुमराह नहीं किया जा सकता, क्योंकि जनता भी मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया जानती है।हरियाणा में वोटों की धांधली का आरोपबता दें कि राहुल गांधी ने…