![]()
सरगांव पुलिस ने टिकैतपेंड्री गांव में हुए मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे को बिलासपुर से पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
.
प्रार्थी जितेंद्र गायकवाड़ (38), निवासी मोहदी, थाना सरगांव, जिला मुंगेली ने 19 जुलाई 2025 को सरगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि टिकैतपेंड्री निवासी कन्हैया बघेल अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हॉकी स्टिक, रॉड और डंडे लेकर उनके घर के सामने आए।
उन्होंने गाली-गलौज दीं, जान से मारने की धमकी दी और जितेंद्र, उनके भाई भागबली करण, बेटे भरत, मां जमुना बाई और पत्नी सुनीता बाई के साथ मारपीट की। आरोपियों ने दुकान के काउंटर और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की थी।
गंभीर प्रकरण पर सरगांव पुलिस की कार्रवाई
इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 92/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 324(2), 191(2), 191(3), 117(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई की।
सरगांव पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
विवेचना के दौरान पुलिस ने 10 सितंबर 2025 को कन्हैया बघेल, किशन बघेल, महेंद्र, जीवन बघेल, रामबिलास बघेल, विजय कुमार बघेल और अजय कुमार सहित सात आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से हॉकी स्टिक, रॉड और डंडे जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
घटना के बाद से आरोपी सरजू उर्फ शेरा लहरे फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 5 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर उसे बिल्हा, बिलासपुर से हिरासत में लिया गया। सरजू उर्फ शेरा लहरे (28), पिता बुलबुल लहरे, निवासी वार्ड 8, बिल्हा, बिलासपुर ने पूछताछ में घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
<
