धमतरी जिले में गौ सेवकों ने किया विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अछोटा में मेटाडोर में गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक ले जाने के विरोध में गौ सेवकों ने बुधवार को आक्रोश रैली निकाली। शहर के विंध्यवासिनी वार्ड स्थित श्री राष्ट्रीय गौशाला के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। गौ सेवक गांधी मैदान से गौश
.
गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि एक मेटाडोर में 31 गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था। इस घटना में गाड़ी के अंदर ही एक गौ वंश की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। गौ सेवकों ने इसे गौशाला की लापरवाही बताया और कहा कि ये गौ वंश गौशाला से ही भरकर ले जाए जा रहे थे।

गौ सेवकों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पांच बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की है। इनमें गौ वंशों की खरीद-बिक्री का पूरा ब्यौरा जिलाधीश को देना, सभी गौशालाओं में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, राष्ट्रीय गौशाला की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करना, और सभी जिलों में संचालित गौशालाओं की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, वर्तमान अध्यक्ष द्वारा गौ सेवकों का अपमान करने और झूठी खबरें प्रसारित करने पर माफी की मांग भी की गई है।

कार्रवाई न होने पर गौ सेवकों का प्रदर्शन
गौ सेवक मनीष फुटान ने बताया कि आयशर गाड़ी में 28 गौ वंश के कागजात थे, लेकिन उसमें 32 गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरा गया था। उन्होंने पुष्टि की कि एक गौ वंश की मौत हुई और सात अन्य घायल हुए। इस मामले में गौ सेवकों ने अर्जुनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके विरोध में यह रैली निकाली गई। प्रशासन ने गुरुवार को बैठक करने का आश्वासन दिया है।

गौ तस्करी मामले में जांच के लिए टीम गठित होगी
नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान ने इस संबंध में बताया कि कलेक्टर को मामले से अवगत कराकर एक टीम गठित कर जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बाकी आगे की जांच का विषय है।
<
