छत्तीसगढ़ में आयोजित राज्य के रजत जयंती महोत्सव में बागवानी की प्रदर्शनी ने उत्कृष्ट पुरस्कार जीता। इस प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ जैव प्रौद्योगिकी विभाग को दूसरा पुरस्कार मिला।
.
कृषि विभाग के उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी क्षेत्रों ने इस प्रदर्शनी में अहम भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में गेंदा, जरबेरा, ग्लेडिओलस, सेवंती, डच रोज जैसी रंग-बिरंगी फूलों की पौधों के साथ उनकी पूरी जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही प्रगतिशील किसानों की कहानियां वीडियो और पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शनी में रखी गई।

कृषि मंत्री ने किसानों और अधिकारियों की प्रशंसा की
राज्योत्सव के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और प्रगतिशील किसानों की सफलता की प्रेरणादायक कहानियों की खुले दिल से सराहना की। मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शनी तैयार करने के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की।
प्रदर्शनी में आगंतुकों ने प्रगतिशील किसानों द्वारा अनुभव साझा किए गए अधिक उत्पादन और अच्छी आय के तरीके देखे। इसके साथ ही बागवानी प्रेमियों के लिए स्टॉल पर उच्च गुणवत्ता वाले पौधे न्यूनतम दरों में उपलब्ध कराए गए। वहीं, उद्यानिकी से जुड़े प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे आचार, चटनी आदि भी प्रदर्शनी के स्टॉल पर बिक्री के लिए रखे गए थे।
<
