Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Maid Steals 35g Gold Over Five Months, Makes Jewelry for Herself | घर में काम करने वाली महिला की करतूत: भिलाई में मालिक के घर से चार लाख के गहने चुराए, फिर खुद के लिए जेवर बनवाए – durg-bhilai News
Breaking News

Maid Steals 35g Gold Over Five Months, Makes Jewelry for Herself | घर में काम करने वाली महिला की करतूत: भिलाई में मालिक के घर से चार लाख के गहने चुराए, फिर खुद के लिए जेवर बनवाए – durg-bhilai News

By adminNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7801ef47 89fe 4bd6 9662 9ae171d2bc0b 1762356151
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7801ef47 89fe 4bd6 9662 9ae171d2bc0b 1762356151

काम वाली महिला ने मालिक के घर से 35 ग्राम सोना चोरी किया

भिलाई में घरेलू काम करने वाली महिला ने अपने ही मालिक के घर से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 35 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। का

.

जानकारी के अनुसार, भिलाई-3 के विजय कुमार ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी ने 4 नवंबर की सुबह जब अलमारी खोली तो उसमें रखे सोने के गहने जिनमें अंगूठी, सोने की चेन, गले का सेट, दो जोड़ी टॉप्स, बिंदिया, चार चूड़ी और एक नजरिया गायब थे। परिजनों ने घर में खोजबीन की, लेकिन गहनों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद विजय कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो सालों से घर में काम कर रही थी थाना प्रभारी पुरानी भिलाई की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि उसके घर में बबीता विनिया नामक महिला पिछले दो सालों से घरेलू कामकाज कर रही थी, जिस पर उन्हें संदेह है। पुलिस ने जब बबीता से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

ज्वेलरी शॉप जाकर खुद के लिए बनवाए जेवर आरोपी महिला ने बताया कि वह पिछले पांच महीनों से अलमारी से थोड़े-थोड़े करके सोने के जेवर निकालती रही और उन्हें गलवाने के लिए पावर हाउस के ज्वेलर्स रमेश सोनी और भिलाई-3 बाजार चौक के सनी सोनी को दिए थे। जेवर गलवाकर उसने नए गहने बनवाए और अपने घर में रखे थे।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी महिला के घर से कुल 34.790 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपए है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है।

कुल 6 लाख का सामान जब्त आरोपी महिला के पास से पुलिस ने सोने की 2 पसिया, 1.50 ग्राम, 1 पसिया, 3.140 ग्राम, 1 पसिया, 4.770 ग्राम, जुल्फी की 2 जोड़ी, 6.600 ग्राम और 4.00 ग्राम, सोने के टाप्स 1 जोड़ी, 1.700 ग्राम, अंगूठियां 2 नग, 3.830 ग्राम और 4.270 ग्राम, सोने की चैन 1 नग, 4.980 ग्राम गहने बरामद किए। चोरी के गहनों के कुल वजन 34.790 ग्राम और कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।

इसके अलावा आरोपी महिला के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है। कुल मिलाकर 6 लाख रुपए का सामान जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कमोदा बिहार रिसॉर्ट का अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हंगामा:सरकारी जमीन पर कब्जा, हंगामे के बाद रोकी कार्रवाई, SDM बोले- हटाया जाएगा बेजा कब्जा

May 10, 2026

Coal Scam Driver Bail Rejected

May 10, 2026

सूरजपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती:25 हजार से ज्यादा ड्राइवरों पर कार्रवाई, 20 लाख से अधिक जुर्माना

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069853
Views Today : 1
Views Last 7 days : 299
Views Last 30 days : 3350
Total views : 90907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.