![]()
रायपुर में सरकारी स्कूल के पास दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। अब गुस्साए परिजनों चक्काजाम कर दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र के
.
दरअसल, आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। बारिश के चलते उसमें पानी भर गया था।
गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि खुले गड्ढे की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी ने लोगों को समझाइश दे रहे हैं।
<
