Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एम्बुलेंस ने मालवाहक गाड़ी को मारी टक्कर, 5 घायल:जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी
Breaking News

एम्बुलेंस ने मालवाहक गाड़ी को मारी टक्कर, 5 घायल:जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे खड़ी गाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी

By adminNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
42f50190 a82f 4469 b6fa 5b814accd641 1762757796585
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



42f50190 a82f 4469 b6fa 5b814accd641 1762757796585
जांजगीर-चांपा जिले के एनएच 49 विवेकानंद मेन रोड पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर सहित कुल 5 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मारकंडा निवासी पंचराम केवट और ठंडाराम अपने रिश्तेदार उमेदमति केवट (85) के साथ एम्बुलेंस में थे। उमेदमति के हाथ में फ्रैक्चर और सीने में समस्या होने के कारण उन्हें चांपा के नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर का इलाज करने के बाद सीने के एक्सरे के लिए उन्हें जांजगीर भेजा था। पहले एक दुकान के साइन बोर्ड को मारी टक्कर एम्बुलेंस में तीनों जांजगीर पहुंचे ही थे कि अचानक ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पहले एक दुकान के साइन बोर्ड को टक्कर मारी। इसके बाद एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़ी मालवाहक गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालवाहक गाड़ी 10 मीटर दूर जा खिसकी। सभी घायलों का इलाज जारी हादसे में एम्बुलेंस में सवार पंचराम, ठंडाराम और चालक को चोटें आईं। वहीं, मालवाहक गाड़ी में बैठे दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पंचराम और ठंडाराम के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे जाम को हटवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाने ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.