Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Cold wave grips Surguja division, Mainpat records minimum temperature of 5°C | शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग,मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5°C: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Cold wave grips Surguja division, Mainpat records minimum temperature of 5°C | शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग,मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5°C: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 09 at 120139e7ebb1f0 1762760088
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 11 09 at 120139e7ebb1f0 1762760088

सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है। छिटपुट बादल छाए रहने के कारण अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई। पिछले 24 घंटो

.

सरगुजा संभाग में मोन्था का असर समाप्त होने के बाद उत्तरी शीतलहरों के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान भी गिरकर 26.4 डिग्री पहुंच गया है।

मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सरगुजा संभाग के मैदानी इलाकों में छिटपुट बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। पिछले 24 घंटे में मैनपाट का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की उंचाई समुद्र तल से 1152 मीटर है। मैनपाट में दिन में भी सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के कारण मैनपाट में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शीतलहर का असर जारी रहेगा।

मौसम विज्ञानी एएम भट्ठ ने बताया कि, मौसम साफ होने के बाद उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इससे संभाग में आगामी दो से तीन दिनों न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे जा सकता है। दिन का तापमान भी 26 से 27 डिग्री के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।

इस तरह गिरा अंबिकापुर का तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

04 नवंबर 2025 28.3°C 12.4°C
05 नवंबर 2025 28.7°C 12.7°C
06 नवंबर 2025 28.7°C 13.1°C
07 नवंबर 2025 28.6°C 13.4°C
08 नवंबर 2025 28.2°C 10.9°C
09 नवंबर 2025 26.8°C

8.2°C

10 नवंबर 2025 26.4°C 8.6°C



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर के वायरल ऑडियो के बाद कर्मचारी फेडरेशन अलर्ट:दूसरे दफ्तरों में अटैच ड्राइवर-भृत्यों जिलों से मांगी जानकारी

May 15, 2026

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.