![]()
भिलाई के मैत्री बाग में मादा सफेद बाघ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी पुष्टि वन विभाग के अधिकारियों ने की है। बाघ का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस बाघ का नाम जया था। उसे रायपुर के नंदन वन से एक्सचेंज कर मैत्री बाग लाया गया था।
.
अधिकारियों के मुताबिक जया कल तक बिल्कुल ठीक थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार उसके पेट में इंफेक्शन होने की वजह से उसकी मौत हुई है।
<
