Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike rider flies into the air after collision with car, VIDEO | कार की टक्कर के बाद हवा में उड़े बाइक-सवार, VIDEO: बिजनौर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल – Chandpur News
Breaking News

Bike rider flies into the air after collision with car, VIDEO | कार की टक्कर के बाद हवा में उड़े बाइक-सवार, VIDEO: बिजनौर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल – Chandpur News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 820 1764576713
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मो. इमरान अंसारी | चाँदपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 820 1764576713

बिजनौर में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने शादी से लौट रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार तीन युवक 10 फीट तक ऊपर हवा में उछल गए। घटना CCTV में कैद हो गई।

हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। जिनका मुरादाबाद में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गांव हीमपुर दीपा स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के क्लर्क अखिलेश के रूप में हुई है। मामला रविवार रात चांदपुर स्थित बाईपास रोड का है। वीडियो आज सुबह सामने आया है।

अब जानिए पूरा मामला

मैनपुरी के अखिलेश बिजनौर के दयानंद इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। चांदपुर के स्याऊ क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। शनिवार रात को क्लर्क अखिलेश पड़ोसी पिता-पुत्र के साथ इस्माइलपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां से घर लौटते समय बाईपास रोड पर कफील नर्सिंग होम के नजदीक पहुंचे थे। इसी दौरान बिजनौर की तरफ से तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी।

जिसके बाद तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। इस दौरान एक सरकारी क्लर्क की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घटना CCTV में कैद हो गई। यह 29 नवंबर की रात 10:19 बजे का है।

04da0f3a 8c9f 4298 94b1 fa23628fe668 1764573630115

पिता-पुत्र गंभीर, मुरादाबाद में इलाज जारी

हादसे में घायल दो अन्य व्यक्तियों की पहचान अभिषेक और उसके पुत्र यूवी, निवासी श्रीराम कॉलोनी, चांदपुर, के रूप में हुई। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

कार छोड़कर फरार हुआ चालक

टक्कर के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार के सामने के शीशे पर जिला उपाध्यक्ष भारतीय गोरक्षा वाहिनी बिजनौर अ०प्र० लिखा है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

कार के शीशे पर “जिला उपाध्यक्ष, भारतीय गोरक्षा वाहिनी, बिजनौर (अ.प्र.)” लिखा मिला, जिससे कार की पहचान को लेकर चर्चा तेज है।

सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि कार और बाइक के एक्सीडेंट में एक क्लर्क की मौत हो गई थी जबकि दो घायल है जिनका इलाज निजी अस्पताल मुरादाबाद में चल रहा है।कार चालक मौके से फरार है,कार को कब्जे में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

…………………

ये खबर भी पढ़ें…

संभल में सोते-सोते टीचर BLO की मौत:देवरिया में SDM रोईं, लेखपाल फफककर बोला- ऐसी नौकरी पर दुख होता है

comp 5111764573057 1764577544

संभल में SIR ड्यूटी में लगे सहायक बीएलओ अरविंद कुमार (40) की सोते-सोते मौत हो गई। सोमवार तड़के 4 बजे टीचर अरविंद की पत्नी प्रतिभा उन्हें जगाने कमरे में गईं। काफी देर कोशिश के बाद भी अरविंद नहीं उठे तो अनहोनी की आशंका हुई। परिवार वाले उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रदेश में अब तक 8 बीएलओ की मौत हो चुकी है। इससे पहले 3 BLO ने सुसाइड किया, 3 की हार्ट अटैक से और एक की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबरें…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074698
Views Today : 122
Views Last 7 days : 5610
Views Last 30 days : 9766
Total views : 102759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.