Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Teacher arrested for assaulting child | बच्चे से मारपीट का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार: त्रिकुण्डा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Teacher arrested for assaulting child | बच्चे से मारपीट का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार: त्रिकुण्डा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
32d3c925 8ba4 4ee1 beaa ac0ab48110c3 1764579764208
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



32d3c925 8ba4 4ee1 beaa ac0ab48110c3 1764579764208

बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) के त्रिकुण्डा थाना पुलिस ने एक बच्चे से मारपीट के आरोप में शिक्षक उदय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। शिक्षक पर एक सात वर्षीय छात्र के साथ निर्दयतापूर्वक मारपीट करने का आरोप है।

.

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी धनंजय यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा भागीरथी यादव, जो शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी, ग्राम पंचायत पलगी में कक्षा दो का छात्र है, 28 नवंबर 2025 को स्कूल से घर लौटने पर गंभीर रूप से घायल मिला। बच्चे के गाल सूजे हुए थे और उसकी आंख में रक्त उतर आया था।

बच्चे ने अपने बयान में बताया कि शिक्षक उदय यादव शराब के नशे में स्कूल आए थे। जब वह गिनती नहीं सुना पाया, तो शिक्षक ने उसे गाली-गलौज करते हुए डांटा और मारपीट की।

प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 75, 82 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी शिक्षक की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उदय कुमार यादव (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामजी प्रसाद यादव के पुत्र और ग्राम पलगी, थाना त्रिकुण्डा का निवासी है। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया है। पुलिस ने दोहराया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार के शोषण या हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 333
Views Last 7 days : 1221
Views Last 30 days : 6083
Total views : 97645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.