Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Trouble mounts for Tomar brothers; Rohit faces a five-thousand-rupee bounty | तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ी; रोहित पर पांच-हजार का इनाम: 2013 के गोलीकांड में HC ने खारिज की रिव्यू पिटीशन, अब निचली अदालत में अंतिम सुनवाई होगी – Raipur News
Breaking News

Trouble mounts for Tomar brothers; Rohit faces a five-thousand-rupee bounty | तोमर बंधुओं की मुश्किलें बढ़ी; रोहित पर पांच-हजार का इनाम: 2013 के गोलीकांड में HC ने खारिज की रिव्यू पिटीशन, अब निचली अदालत में अंतिम सुनवाई होगी – Raipur News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig106 11749252652 1764581340
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig106 11749252652 1764581340

रायपुर में लंबे समय से सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे अपराधों में सक्रिय नाम रोहित तोमर पर पुलिस ने नकेल और कस दी है। लगातार 5 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

.

यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो उसे पकड़वाने या उसके छुपे ठिकाने की पुख्ता जानकारी दे। इससे पहले उसके भाई और अपराधी प्रवृत्ति के वीरेंद्र तोमर पर भी पुलिस इनाम घोषित कर चुकी है।

हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय: रिव्यू पिटीशन खारिज

रोहित तोमर को कानूनी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2013 के गोलीकांड मामले में उसकी ओर से दायर रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दिया है।इसके बाद इस केस की निचली अदालत में अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।

पुलिस का मानना है कि कानूनी असफलता और फरारी की वजह से रोहित अब कड़े कदमों की जद में आएगा।

भाई पकड़ा गया, रोहित का सुराग नहीं

कुछ दिन पहले पुलिस ने रोहित के साथ फरार चल रहे भाई वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर रायपुर जेल भेजा।लेकिन पूछताछ में भी उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कुछ नहीं बताया।

पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगी उसकी मदद कर रहे हैं।

5 महीनों में 8 नए केस, कुल अपराध 16 से ज्यादा

तोमर बंधुओं के खिलाफ हाल ही में —

  • मारपीट
  • धमकी
  • ब्लैकमेलिंग
  • अवैध वसूली
  • सूदखोरी

जैसे गंभीर आरोपों के 8 नए केस दर्ज हुए हैं। पुराने मामलों सहित दोनों भाइयों पर 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पीड़ितों के बड़े खुलासे—10 गुना तक वसूली

  • नरेश सचदेवा: 2.5 लाख लिए → 20 लाख लौटाए
  • गोपाल कुमार: 2 लाख लिए → 28 लाख चुकाए
  • हरीश कछवाहा: 3.5 लाख लिए → 50 लाख वापस
  • जयदीप बनर्जी: 16 लाख लिए → 52 लाख वसूले

पुलिस की बड़ी तैयारी: पुराने केस फिर खुले, निगरानी बढ़ी

रायपुर पुलिस सभी पुराने मामलों की पुनः जांच शुरू की है। वित्तीय लेन-देन पर कड़ी नजर है। मोबाइल लोकेशन और नेटवर्क की साइबर जांच जारी है। सहयोगियों और सपोर्ट नेटवर्क पर सघन निगरानी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तोमर बंधुओं के कारण आम लोगों और छोटे व्यापारियों में वर्षों से भय का माहौल बना हुआ था।

करणी सेना कार्यक्रम से पहले कार्रवाई को अहम माना जा रहा

रोहित और वीरेंद्र तोमर का नाम करणी सेना से जुड़े होने के आरोपों में भी आता रहा है। 7 दिसंबर को करणी सेना अध्यक्ष के प्रस्तावित रायपुर प्रदर्शन से पहले पुलिस की यह कार्रवाई बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस नहीं चाहती कि अपराधी किसी भी राजनीतिक या सामाजिक समर्थन का फायदा उठाकर बच निकलें।

पुलिस की अपील: सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी

रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है—

“फरार रोहित तोमर के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग:सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073846
Views Today : 334
Views Last 7 days : 1222
Views Last 30 days : 6084
Total views : 97646
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.