Author: admin

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त संसाधनों और व्यवस्थाओं का दावा कर रहे हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत इन दावों से अलग है।.जहां किसानों के लिए धान बेचना नहीं, बल्कि टोकन प्राप्त करना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने दुर्ग ब्लॉक के अंडा गांव स्थित मिनी स्टेडियम धान खरीदी केंद्र का दौरा किया। यहां सुबह से ही किसान लंबी कतारों में खड़े थे।इनमें अधिकांश शिकायतें और निराशा थी। कई किसानों ने बताया कि वे हफ्तों…

Read More

कोटा विधायक ने कलेक्टर से मिलकर गिनाई समस्याएं।बिलासपुर जिले के कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जिले में एक तरफ धान की खरीदी में धांधली और अनियमितता बरती जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रों में किसानों में हाहाकार मचा.धान खरीदी में किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर धान की अवैध खरीदी हो रही है। जिले में बिचौलिए सक्रिय हैं, जिनकी अधिकारियों और खरीदी केंद्र प्रभारियों से मिलीभगत है। केंद्रों…

Read More

रायपुर के मोवा इलाके में स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.घायलों की शिनाख्त पुलिस द्वारा की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर है। पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, कि किया सोनेट और क्रेटा कार तेज गति में ओव्हरब्रिज से गुजर रही थी। ब्रिज के मोड में अचानक दोनों गाड़ी आमने–सामने आ गई और उनमें टक्कर हो गई।हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के…

Read More

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर रोमांच दिखेगा। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसे देखने आने वाले दर्शकों के लिए पुलिस ने रूट निर्धारित क.अपील है कि रायपुर शहर से मैच देखने जाने वाले दर्शक दोपहर 12:15 बजे तक घर से निकल जाएं, क्योंकि तेलीबांधा से स्टेडियम की दूरी लगभग 22 किमी है। नवा रायपुर होकर जाने पर यह दूरी और बढ़ जाती है। मैच की वजह से हर सड़क पर दबाव ज्यादा रहेगा।इसलिए स्टेडियम पहुंचने में लगभग पौन…

Read More

रांची में जीत के बाद सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेलने टीम इंडिया रायपुर पहुंच गई है। बुधवार को 1:30 बजे से नवा रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला होगा।.अब फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार भी नतीजा देश के पक्ष में ही जाएगा। इसकी बड़ी वजह है रायपुर का रिकॉर्ड। 21 जनवरी 2023 में इस मैदान पर खेले गए इंटरनेशनल वन-डे में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था, जबकि टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 44 रनों से दमदार जीत मिली थी।वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैच भी भारत जीत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।.विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे।योजनाओं का होगा मूल्यांकनराज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताई है। यह नाराजगी सड़कों और नेशनल हाईवे पर हो रही स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर है।.बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का आदेश दिया है।कोर्ट ने यह भी कहा कि लगातार हो रही घटनाएं बताती हैं कि ये निर्देश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहे। कोर्ट ने…

Read More

दूसरे वनडे से पहले मंगलवार को स्टेडियम में अभ्यास सत्र हुआ। इसे देखने हजारों दर्शक स्टेडियम के बाहर जुट गए। सुरक्षा कारणों से अंदर अनुमति नहीं थी, लेकिन दीवारों और बैरिकेड्स के पास खड़े फैंस लगातार खिलाड़ी-दर्शन की उम्मीद में जमे रहे।.आकर्षण का केंद्र रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा रहे। दोनों ने जमकर प्रैक्टिस की। कोहली ने पूरे प्रैक्टिस सेशन में करीब 52 मिनट बल्लेबाजी की। वे लेग-स्पिनर्स और ऑफ-स्पिनर्स पर भारी नजर आए। उन्होंने लगभग हर तीसरी गेंद को जोरदार शॉट के साथ मैदान के बाहर भेजा।दूसरी ओर रोहित शर्मा ने सिर्फ 25-30 मिनट का सामान्य अभ्यास किया।…

Read More

शहर में चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कैंप-2 में करण साव यह अवैध.14 नवंबर को जामुल में चली थी गोली 14 नवंबर की शाम आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग करवाई थी। फायरिंग में विकास प्रजापति बाल-बाल बच गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करण साव, झारखंड से आए…

Read More

चक्काजाम और धरना स्थल पर पहुंचे विधायक।सरगुजा जिले के सीतापुर उरांवपारा में घुसकर उत्पात मचाया गया। एक युवक से मारपीट भी की गई। घटना के बाद सोमवार रात हंगामा हुआ। मंगलवार को दो बार चक्काजाम किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।.मामले में पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उरांव समाज ने नगर बंद का आह्वान करते हुए फिर से चक्काजाम किया। विधायक के समझाने और पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारी शांत होकर लौट गए थे।जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को एक शादी समारोह में नाचने को लेकर उरांवपारा के युवक अमन खेस का…

Read More