Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chaos at paddy procurement centre, farmers upset | धान खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था, किसान परेशान: दुर्ग में टोकन के लिए हफ्तों से लगा रहे चक्कर, कई किसानों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं – durg-bhilai News
Breaking News

Chaos at paddy procurement centre, farmers upset | धान खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था, किसान परेशान: दुर्ग में टोकन के लिए हफ्तों से लगा रहे चक्कर, कई किसानों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं – durg-bhilai News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6be00428 f8c2 4d4b af4e 157d6aa3cacd 1764679311568
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन सभी खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त संसाधनों और व्यवस्थाओं का दावा कर रहे हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत इन दावों से अलग है।

.

जहां किसानों के लिए धान बेचना नहीं, बल्कि टोकन प्राप्त करना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम ने दुर्ग ब्लॉक के अंडा गांव स्थित मिनी स्टेडियम धान खरीदी केंद्र का दौरा किया। यहां सुबह से ही किसान लंबी कतारों में खड़े थे।

इनमें अधिकांश शिकायतें और निराशा थी। कई किसानों ने बताया कि वे हफ्तों से टोकन के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया तकनीकी रूप से सरल होने के बावजूद, कई किसानों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं।

5f56b779 3afc 4066 8d32 92d40dc7bad0 1764679311571

टोकन की संख्या सीमित

ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग और महिला किसानों के लिए यह प्रक्रिया विशेष रूप से कठिन है। इन किसानों के लिए ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन किसानों का आरोप है कि यह सुविधा भी सीमित लोगों को ही मिल रही है।

किसानों की मुख्य समस्या यह है कि टोकन की संख्या सीमित है। इसकी सीमा बढ़ाने की अनुमति NIC रायपुर के पास है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में अनुरोध भेजा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ रही है।

टोकन लेने पहुंचीं महिला किसान गीता बाई ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “मुझे 15 दिन बाद आने को कहा गया है। मैं एक हफ्ते से चक्कर लगा रही हूं। धान बेचने के लिए तैयार रखा है, लेकिन टोकन नहीं मिलने के कारण बाड़े में रखा धान चूहे खा रहे हैं।”

7101e0df 6dc0 4711 b6b8 61c460bca90e 1764679311568

दुर्ग जिले की खरीदी स्थिति

  • 2 दिसंबर तक :
  • 102 उपार्जन केंद्रों में
  • 16,380 किसानों से
  • 86,190.12 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

जिले में कुल पंजीकृत किसान 1,13,327 हैं और उनसे 6,16,435 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। अभी तक लक्ष्य का सिर्फ 13.98% ही खरीदी हो पाई है।

यह आंकड़ा किसान की चिंता को बढ़ाता है, क्योंकि धान खरीदी शुरू हुए 17 दिन हो चुके है और सिर्फ लगभग 14% खरीदी हुई है। जबकि 31 जनवरी तक अब लगभग 40 दिन बचे हैं। किसानों का डर है कि जिस गति से खरीदी हो रही है, कहीं ऐसा न हो कि “हमारे धान का नंबर ही न आए… और सीजन निकल जाए।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073953
Views Today : 607
Views Last 7 days : 2180
Views Last 30 days : 6845
Total views : 98644
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.