Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 13 arrested after two road blockades, city shutdown and uproar | दो बार चक्काजाम,नगरबंद-हंगामे के बाद 13 गिरफ्तार: सरगुजा में मारपीट और हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, विधायक की समझाइश के बाद आंदोलन थम गया – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

13 arrested after two road blockades, city shutdown and uproar | दो बार चक्काजाम,नगरबंद-हंगामे के बाद 13 गिरफ्तार: सरगुजा में मारपीट और हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, विधायक की समझाइश के बाद आंदोलन थम गया – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 03 at 013638 1764706126
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


चक्काजाम और धरना स्थल पर पहुंचे विधायक।

सरगुजा जिले के सीतापुर उरांवपारा में घुसकर उत्पात मचाया गया। एक युवक से मारपीट भी की गई। घटना के बाद सोमवार रात हंगामा हुआ। मंगलवार को दो बार चक्काजाम किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

.

मामले में पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उरांव समाज ने नगर बंद का आह्वान करते हुए फिर से चक्काजाम किया। विधायक के समझाने और पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारी शांत होकर लौट गए थे।

जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को एक शादी समारोह में नाचने को लेकर उरांवपारा के युवक अमन खेस का विवाद निक्कू खान और महेश दास से हो गया था। अगले दिन भी दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए।

1 दिसंबर की रात करीब 8 बजे निक्कू खान करीब 25 साथियों के साथ उरांवपारा पहुंचा और वहां हंगामा करते हुए एक युवक के साथ मारपीट की।

हंगामा मचाने वाले 13 आरोपी किए गए गिरफ्तार

हंगामा मचाने वाले 13 आरोपी किए गए गिरफ्तार

मंगलवार को नगर बंद और चक्काजाम किया

1 दिसंबर को दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। निक्कू खान की एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रात में युवकों ने मोहल्ले में घुसकर उत्पात मचाया।

इसके बाद नाराज लोगों ने थाने के सामने धरना दिया और नेशनल हाईवे पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। मंगलवार को उरांव समाज ने रैली निकाली और नगर बंद करा दिया। समाज के लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की।

विधायक रामकुमार टोप्पो भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

13 आरोपी गिरफ्तार, आश्वास पर लौटे लोग

मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की और तुरंत कार्रवाई करते हुए टोकोपारा सीतापुर के युवकों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने मामले में हीरालाल कुजूर (23), छोटू खान (24), आशिक खान (20), सुहेल खान (24), अनिल कुजूर (18), रेसालत खान (22), बाबूआलम (24), फैजुल्ला खान (33), मोह. मुरतजा (28), मोहसीन खान (21), जावेद अहमद (25), शाबीर हसन (36) और अतीक खान (27) को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लाठी, डंडा आदि जब्त किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और विधायक के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ और आंदोलनकारी लौट गए। फिलहाल पुलिस इलाके में नजर बनाए हुए है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 539
Views Last 7 days : 2112
Views Last 30 days : 6777
Total views : 98576
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.