Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » High Court says influential people are flouting rules, administration helpless | हाईकोर्ट बोला-रसूखदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, प्रशासन असहाय: सड़कों पर स्टंट-BMO ने NH पर किया बर्थडे सेलिब्रेट, HC ने चीफ सेक्रेट्री से मांगा शपथ-पत्र – Chhattisgarh News
Breaking News

High Court says influential people are flouting rules, administration helpless | हाईकोर्ट बोला-रसूखदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, प्रशासन असहाय: सड़कों पर स्टंट-BMO ने NH पर किया बर्थडे सेलिब्रेट, HC ने चीफ सेक्रेट्री से मांगा शपथ-पत्र – Chhattisgarh News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
local 2 1173155941717462703301749536090 1764742399
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताई है। यह नाराजगी सड़कों और नेशनल हाईवे पर हो रही स्टंटबाजी, गुंडागर्दी और बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर है।

.

बेंच ने कहा कि अमीर और प्रभावशाली लोग ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। राज्य सरकार की गाइडलाइंस केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को व्यक्तिगत शपथ पत्र देने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि लगातार हो रही घटनाएं बताती हैं कि ये निर्देश जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहे। कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट किया था।

बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट किया था।

युवक कार की बोनट पर बैठकर करता रहा स्टंट

दरअसल, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी और नेशनल हाईवे में बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अराजक तत्वों पर पुलिस का रवैया उदासीन है। कुछ दिन पहले ही बिलासपुर के रिवर व्यू रोड पर एक युवक कार की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहा था।

रील में वह चिल्लाते हुए कह रहा है कि इलाके में उसकी दबंगई है और कोई उसे छू नहीं सकता। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

डिप्टी एडवोकेट जनरल शशांक ठाकुर ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है।

कोरिया में BMO के बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहे दोस्तों ने सड़क पर की आतिशबाजी।

कोरिया में BMO के बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहे दोस्तों ने सड़क पर की आतिशबाजी।

बैकुंठपुर में BMO ने हाईवे पर सेलिब्रेट किया बर्थडे, पटाखे भी फोड़े

दूसरा मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर का है। सोनहत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनित बखला ने नेशनल हाईवे-43 पर अपना जन्मदिन मनाया था। हाईवे पर पटाखे भी फोड़े गए, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

कोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी की कि एक सरकारी अधिकारी होने के बावजूद BMO ने नियमों की परवाह नहीं की। डिप्टी एजी ने बताया कि बीएमओ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 285, 288 और 3(5) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 और 177 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हालांकि, BMO के शहर से बाहर होने के कारण वाहन अभी जब्त नहीं हुआ, लेकिन गाड़ी को जल्द जब्त कर लिया जाएगा।

बीएमओ अनीत बखला ने कार की बोनट पर केक रखकर आतिशबाजी के बीच काटा।

बीएमओ अनीत बखला ने कार की बोनट पर केक रखकर आतिशबाजी के बीच काटा।

हाईकोर्ट ने कहा- गाइडलाइंस कागजों पर, अमल नहीं

हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादातर अमीर लोग कर रहे हैं, जो कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। कोर्ट ने पहले मुख्य सचिव के शपथ पत्रों का जिक्र किया, जिसमें दावा किया गया था कि सभी अधिकारियों को गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

…………………………………….

हाईकोर्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

हाईकोर्ट बोला- अमीरजादों पर हल्की कार्रवाई समाज के लिए खतरा: कहा-सड़क किसी की प्राइवेट प्रॉपटी नहीं;संतोषजनक रिपोर्ट पेश नहीं करने पर अफसरों पर एक्शन होगा

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी।

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी।

छत्तीसगढ़ की सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंटबाजी जैसे वायरल वीडियो पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि, सड़कें किसी की प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने मुख्य सचिव के शपथपत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बताइए कि इन घटनाओं पर किस तरह की जांच की गई और जांच में क्या सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 539
Views Last 7 days : 2112
Views Last 30 days : 6777
Total views : 98576
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.