एमसीबी जिले की चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट रेलवे नई लाइन परियोजना से प्रभावित भूस्वामियों ने नौकरी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन करेंगे।.भूस्वामियों का आरोप है कि उन्हें अपनी जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि भूमि अधिग्रहण से पहले आश्वासन दिया गया था कि उन्हें इतना मुआवजा मिलेगा जिससे वे तीन गुना अधिक जमीन खरीद सकेंगे। हालांकि, अधिग्रहण के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे और मुआवजे के तौर पर उन्हें महज…
Author: admin
गौरेला थाना क्षेत्र के धनगवां के बरपारा इलाके में अवैध रेत उत्खनन के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से 14 वर्षीय नाबालिग चालक सुनील धुर्वे की मौत हो गई। यह घटना सुबह हुई।.जानकारी के अनुसार, सुनील सुबह मजदूरों के साथ नदी में रेत भरने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और सुनील उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रहे हैं।.इसी क्रम में टीकरकला गौरेला स्थित बजरंग किराना स्टोर के संचालक राधेश्याम साहू के पास से लगभग 100 क्विंटल (250 बोरी) धान जब्त किया गया। यह धान स्टॉक से अधिक मात्रा में पाया गया और इसके लिए आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद नहीं थे। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।जिले में अब तक 748 किसानों द्वारा कुल 35.4409 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के सुहेला में 4 दिसंबर 2025 को 194.79 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41.91 करोड़ रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण और 152.87 करोड़ रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।.यह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में साइबर सेल मनेंद्रगढ़ ने बैंक प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम, पुलिस और बैंकों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करना तथा तकनीकी कार्रवाई को.बैठक में म्यूल अकाउंट की त्वरित पहचान, ‘पुट ऑन होल्ड’ प्रक्रिया और संदिग्ध खातों की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को समय रहते फ्रीज़ करने और पीड़ितों की राशि की रिकवरी में तेजी लाने के लिए संयुक्त कार्य योजना बनाने पर भी चर्चा हुई।बैंक स्टाफ को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के निर्देशबैंक स्टाफ…
बीजापुर जिला मुख्यालय में बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने राज्य सरकार और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन को सुनियोजित तरीके से गैर-आदिवासियों के नाम कराया जा रहा है और फिर उ.विधायक मंडावी ने जोर देकर कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि आदिवासी समुदाय की अस्मिता और अस्तित्व का प्रतीक है। उन्होंने फर्जी कागजात के जरिए जमीनों के हस्तांतरण को एक गंभीर अपराध बताया, जो आदिवासी पहचान पर सीधा हमला है।यह पूरा मामला तहसील उसूर के ग्राम संकनपल्ली से…
पेड़ से टकरा गई थी श्रद्धालुओं की बोलेरोसूरजपुर जिले के शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो 1 दिसंबर की शाम ग्राम घुई के पास तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य युवक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौ.जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के श्रद्धालु रविवार को बोलेरो में सवार होकर सूरजपुर के मां कुदरगढ़ी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। देर शाम वे वापस मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले थे। ओड़गी…
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित एनसीसी ग्राउंड में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक लता उसेंडी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।.इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। दिव्यांगता प्रमाण पत्र और कृत्रिम अंग बनाने के लिए एक विशेष शिविर भी लगाया गया। इसके अतिरिक्त, खेल प्रतियोगिताएं और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के…
एमसीबी जिले के खड़गवां-रतनपुर में संरक्षित बैगा जनजाति के परिवारों के मकान तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में रोष है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित बैगा परिवारों से मुलाकात कर जानकारी ली।.बैज ने प्रशासनिक कार्रवाई को “क्रूर, अमानवीय और असंवैधानिक” बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना चिंताजनक है और इसकी निंदा की।बैज ने कहा कि बैगा जनजाति राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र है, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी राष्ट्रपति को भी देने की बात कही। बैज ने जोर देकर कहा…
कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा की माता, प्रकाश कौर होरा का 3 दिसंबर 2025, बुधवार को रायपुर में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर के लिए निकलेगी।.शोकाकुल परिजनउनके निधन से दिलेर सिंह होरा (पुत्र), रंजीत सिंह अरोरा (दोतरा), गुरुचरण सिंह होरा (पुत्र), राजा शक्तिराज सिंह सचदेव, रायपुर, प्रीतपाल सिंह होरा (पुत्र), सतकिरत सिंह भसीन, कानपुर, तरणजीत सिंह होरा (पौत्र), हरमीत सिंह छाबड़ा, बिलासपुर, कमलजीत सिंह होरा (पौत्र), प्रतीक सिंह बग्गा, हैदराबाद, सरबजीत सिंह होरा (पौत्र), परमजीत सिंह उपवेजा, बिलासपुर, मंजीत सिंह अरोरा (दोतरा) एवं समस्त…