Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police and bank managers hold cyber security meeting | पुलिस-बैंक प्रबंधकों ने की साइबर सुरक्षा बैठक: बैंक स्टाफ साइबर फ्रॉड से रहे सतर्क, ग्राहकों को भी जागरूक करने पर दिया गया जोर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Police and bank managers hold cyber security meeting | पुलिस-बैंक प्रबंधकों ने की साइबर सुरक्षा बैठक: बैंक स्टाफ साइबर फ्रॉड से रहे सतर्क, ग्राहकों को भी जागरूक करने पर दिया गया जोर – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
34990cec 8d64 4f62 ab03 9a45ba3584f7 1764756985388
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में साइबर सेल मनेंद्रगढ़ ने बैंक प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम, पुलिस और बैंकों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करना तथा तकनीकी कार्रवाई को

.

बैठक में म्यूल अकाउंट की त्वरित पहचान, ‘पुट ऑन होल्ड’ प्रक्रिया और संदिग्ध खातों की नियमित निगरानी पर जोर दिया गया। साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को समय रहते फ्रीज़ करने और पीड़ितों की राशि की रिकवरी में तेजी लाने के लिए संयुक्त कार्य योजना बनाने पर भी चर्चा हुई।

c3995292 c88c 4b03 86c1 735c54dd6863 1764756985388

बैंक स्टाफ को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने के निर्देश

बैंक स्टाफ को फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन टास्क/इन्वेस्टमेंट स्कैम और व्हाट्सऐप हैकिंग जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ग्राहकों को जागरूक करने को कहा गया कि वे किसी प्रलोभन या लापरवाही के कारण अपना खाता किसी अन्य को उपयोग न करने दें।

बैंकों में फर्जी केवाईसी और संदिग्ध खातों पर कड़ी नजर

फर्जी केवाईसी, नकली दस्तावेजों और संदिग्ध खातों को रोकने के लिए बैंकों में मौके पर सत्यापन प्रक्रिया लागू करने पर बल दिया गया। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, इंटर-बैंक सहयोग, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण, ट्रांज़ेक्शन ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, पुष्कल सिन्हा, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र ठाकुर और राकेश तिवारी उपस्थित रहे। विभिन्न बैंकों से उदय सिंह (एसबीआई), संतोष सोनी (बैंक ऑफ बड़ौदा), उदित कश्यप (डीसीसीबी), प्रवीण वर्मन (इंडसइंड), मनीष झारिया (एक्सिस बैंक), योगेंद्र सिंह (यूबीआई), साकेत सौरभ (बैंक ऑफ इंडिया), प्राग सुहाने (एचडीएफसी), अमित गुप्ता व राहुल जायसवाल (डीएफसी फर्स्ट) और धनेश्वर बावले (पीएनबी) के प्रबंधक व कर्मचारी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस विभाग को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074323
Views Today : 829
Views Last 7 days : 5360
Views Last 30 days : 9686
Total views : 101886
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.