![]()
पेड़ से टकरा गई थी श्रद्धालुओं की बोलेरो
सूरजपुर जिले के शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो 1 दिसंबर की शाम ग्राम घुई के पास तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य युवक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौ
.
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कुम्हिया गांव के श्रद्धालु रविवार को बोलेरो में सवार होकर सूरजपुर के मां कुदरगढ़ी धाम में दर्शन के लिए पहुंचे थे। देर शाम वे वापस मध्यप्रदेश जाने के लिए निकले थे। ओड़गी एवं चांदनी-बिहारपुर के बीच बांक गांव के पास तेज रफ्तार में श्रद्धालुओं की बोलेरो क्रमांक UP 61 AA 6191 पेड़ से जा टकराई।
एक घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में बोलेरो सवार युवक सतीश ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार सवालों को रेफर कर दिया गया था। अन्य सवारों का इलाज ओड़गी और सूरजपुर हॉस्पिटल में किया गया।
गंभीर रूप से घायल कुम्हिया निवासी अर्जुन जायसवाल (18 वर्ष) की बुधवार सुबह को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया एवं परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत से ग्रामीणों में शोक है। घायलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन की रफ्तार तेज थी एवं चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण बोलेरो पेड़ से टकरा गई थी।
<
