Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chief Minister will inaugurate development works worth Rs 194 crore. | मुख्यमंत्री साय 194 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे: बलौदाबाजार में 94 कार्यों का लोकार्पण, 80 का भूमिपूजन; हितग्राहियों को मिलेगा लाभ – baloda bazar News
Breaking News

Chief Minister will inaugurate development works worth Rs 194 crore. | मुख्यमंत्री साय 194 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे: बलौदाबाजार में 94 कार्यों का लोकार्पण, 80 का भूमिपूजन; हितग्राहियों को मिलेगा लाभ – baloda bazar News

By adminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a6599ced dad1 48ea 9b79 37641fdf5a3f 1764757635724
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a6599ced dad1 48ea 9b79 37641fdf5a3f 1764757635724

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के सुहेला में 4 दिसंबर 2025 को 194.79 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41.91 करोड़ रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण और 152.87 करोड़ रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

.

यह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

हितग्राहियों को सौंपेंगे आवास की चाबियां और चेक

इस अवसर पर 16,013 हितग्राहियों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की सामग्री और चेक वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1,073 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी जाएंगी। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत 5,000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा।

साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 27 लाख रुपये की राशि वापसी के चेक वितरित किए जाएंगे। श्रम विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 83 लाख रुपये के चेक प्रदान करेगा।

आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8,333 छात्रों को 4.25 करोड़ रुपये की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ महिला कोष के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजना के 16 हितग्राहियों को 25 लाख रुपये के चेक मिलेंगे।

खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये और ‘हम होंगे कामयाब’ योजना के अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074900
Views Today : 95
Views Last 7 days : 4951
Views Last 30 days : 9402
Total views : 102988
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.