Author: admin

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के जय स्तंभ चौक में बुधवार शाम 5 बजे पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जर्जर हो चुके बिजली पोल का निचला हिस्सा अचानक टूट गया। जिसके साथ ऊपर चढ़कर काम कर रहा मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल मजदूर को तुरंत पास के एक निज.घायल की पहचान ग्राम सिलौटी (कुरूद) निवासी चमलेश्वर यादव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय वह मिनी माता चौक से मधु चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत वर्षों पुराने पोल को हटाने का कार्य कर रहा था। पोल का आधार पूरी…

Read More

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे बंधन बैंक के ‘म्यूल अकाउंट’ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सुपेला थाना और एसीसीयू यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 27 खातों के जरिए 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इ.भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह जांच भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त जानकारी के आधार पर शुरू की गई थी। लगभग एक महीने पहले मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की गई।पोर्टल की रिपोर्ट में सामने आया कि बंधन बैंक की…

Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय का घेराव किया। छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद एबीवीपी को समाधान का आश्वासन मिला।.परिषद के कार्यकर्ता पिछले एक वर्ष से छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्या को ज्ञापन सौंप रहे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसी के चलते एबीवीपी ने यह कदम उठाया।एबीवीपी ने चेतावनी दी थी कि यदि शनिवार तक उनकी तीन प्रमुख मांगों पर कार्य शुरू नहीं हुआ, तो मंगलवार को छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घेराव…

Read More

जमीन गाइडलाइन बढ़ोतरी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सरकार को लिखी चिट्ठी का कांग्रेस ने चिट्ठी की प्रतियां सार्वजनिक रूप से जलाकर प्रदर्शन किया।.कांग्रेस का आरोप है कि बृजमोहन केवल “पत्र politics” कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि “जनता को बहलाने के लिए पत्र लिखकर ढोंग और पाखंड करना बृजमोहन जी की पुरानी आदत है। पहले भी भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने गलत नीतियों का विरोध डटकर किया था, लेकिन आज भाजपा नेताओंपूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यदि बृजमोहन को…

Read More

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने धान खरीदी से संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने, उसे जब्त करने और किसानों से अतिरिक्त रकबे का समर्पण अनिवार्य रूप से कराने के निर.कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को बिचौलियों पर कड़ी नजर रखने और अवैध धान खपाने की मंशा को विफल करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी उपार्जन केंद्र में बिचौलियों का एक भी दाना धान नहीं आना चाहिए।कलेक्टर ने धान खरीदी में सख्ती के निर्देश दिएजिन उपार्जन केंद्रों में पिछले वर्ष की तुलना में…

Read More

महासमुंद में गैर इरादतन हत्या के एक मामले में आरोप साबित होने पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आनंद बोरकर ने छह आरोपियों को 10-10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा भारतीय दंड संहिता की धारा 304 भाग 2 और 149 के तहत दी गई है।.कोर्ट ने सभी दोषियों पर 500-500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर उन्हें दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अतिरिक्त, धारा 325 / 149 के तहत तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 200-200 रुपये का अर्थदंड, तथा धारा 148 के तहत एक-एक वर्ष का सश्रम…

Read More

बिलासपुर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शहर के 6000 पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि जिले के 21 हजार आवारा कुत्तों की नसबंदी होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन.कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के सुओमोटो पीआईएल प्रकरण क्रमांक 05/2025 के तहत पेट शॉप और श्वान प्रजनन केंद्रों के पंजीकरण के निर्देश दिए गए। सभी डॉग ब्रीडर और पेट शॉप संचालकों को पशुधन विकास विभाग द्वारा निर्धारित आवेदन प्रपत्र 15 दिसंबर तक…

Read More

छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में एक पड़ोसी ने शिक्षक के घर में घुसकर गाली-गलौज की और बाद में कुल्हाड़ी लेकर हमला करने की कोशिश की। घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।.पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला के शिक्षक हरीश कुमार बर्मन ने बताया कि उनका पड़ोसी रोहन जोशी उनके घर आया और अश्लील गालियां देने लगा। मना करने पर वह अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ करने लगा।घर में लगे खिड़की की कांच…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज शासकीय हाई स्कूल सधवानी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपत का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।.सधवानी स्कूल में शाला समय पर अनुपस्थित पाए जाने और बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने पर शिक्षक श्रीनिवास पांडेय और शीतल फुल्लर का एक दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित की गई है।बेलपत स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारीइसी तरह, बेलपत स्कूल के प्राचार्य आरआर ध्रुव के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ…

Read More

घटना के बाद ट्रैलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक सैलून में काम कर अपने घर लौट रहा था। तभी रामपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैलर के चालक ने उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।.मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा में रहने वाला राजू श्रीवास 36 साल ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मामा का बेटा भुवन श्रीवास बंगाल हेयर सैलून में काम करता था।मंगलवार की रात में भुवन श्रीवास सैलून में…

Read More