छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद आदिवासी समाज और उनके परिवारजनों में गहरा आक्रोश है।.परिवार और समाजजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही, जानकारी छिपाने और हत्या का आरोप लगाते हुए चारामा थाने में ज्ञापन सौंपा है।जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2023 को एक मामले में गिरफ्तार कर कांकेर जिला जेल में रखा गया था। हालांकि, 2 दिसंबर को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया।परिवार का…
Author: admin
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक कल राजीव भवन में रखी गई है। बैठक की शुरुआत सभी जिलाध्यक्षों के पद की शपथ से होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली मे.राहुल गांधी देंगे जिलाध्यक्षों को विशेष ट्रेनिंगमाना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी सभी नए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। कल होने वाली बैठक में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। यह ट्रेनिंग 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें नए जिलाध्यक्षों को…
बलरामपुर में गुरुवार शाम पुलिस अधीक्षक के निवास की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगभग 10 साल का बच्चा ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।.बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और नियंत्रण खोकर गहरी नींद में सो गया। चालक के बगल में बैठे बच्चे ने जब यह स्थिति देखी, तो उसने स्टीयरिंग संभालकर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। वीडियो में बच्चा बड़े आराम से ट्रैक्टर चलाते दिख रहा है।रास्ते पर मौजूद लोगों ने बच्चे को ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा।…
कोरबा शहर से सटे रिसदी इलाके में एक खेत में 9 फीट लंबा और 8 किलोग्राम वजनी अजगर जाल में फंस गया। फसल काटने गए किसान संजय कंवर ने अजगर को फंसा देखा, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी।.किसान संजय कंवर अपने खेत में फसल काटने गए थे, तभी उनकी नजर जाल में फंसे अजगर पर पड़ी। अजगर जाल से बाहर निकलने में असमर्थ था। किसान ने अजगर को बचाने के उद्देश्य से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के प्रमुख जितेंद्र सारथी से संपर्क किया।मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमसूचना मिलने पर रेस्क्यू…
रामानुजगंज में आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ऋषु मिश्रा ने एक बड़े नकली सिगरेट बनाने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि रामानुजगंज बस स्टैंड स्थित जायसवाल पान भंडार (संचालन राज जायसवाल) में बड़े पैमाने पर नकली और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाली सिगरेट बेची जा रही हैं। उन्होंने खुद दुकान से कई सिगरेट पैकेट खरीदकर उनकी जांच की।जांच में “गोल्ड स्टेप” और “जीटीपीएल विमल” ब्रांड की सिगरेट मिलीं। इसके अलावा,…
मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है,.दरअसल, 4 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक बाइक पर बिलासपुर से मुंगेली की ओर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर सेल और सिटी कोतवाली थाने की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम को बिलासपुर रोड स्थित…
कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में 15 हाथियों का झूंड CCTV में दिखा है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगातार हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इनमें छोटे हाथी भी शामिल हैं।.हाथियों के आवाजाही की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और कोटवारों ने गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की तरफ अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है। विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए रखा है।कई किसानों की फसल खराब कीग्रामीणों के अनुसार,…
एमसीबी जिले के खड़गवां वन परिक्षेत्र में गुरुवार रात एक दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया। ग्राम सराई झरिया में घर में सो रहे कुम्भकरण नामक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ग.हाथी के हमले में न केवल ग्रामीण घायल हुआ, बल्कि कई मवेशियों की भी जान चली गई। हमले में तीन गाय, दो बैल और एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल हुई है। हाथी ने खेतों में घुसकर फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसका…
दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला को अश्लील तरीके से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। जहां खुर्सीपार की रहने वाली महिला कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं का एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आकर उसका मोबाइल नंबर लि.मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, शुरुआत में वह फोन पर सामान्य बातचीत करता था। बाद में उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करने लगा, मना करने पर गाली दी और किडनैप करने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामला…
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल आज कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। पुलिस को आशंका है कि बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच सकते हैं। इसलिए कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सरेंडर से पह.दरअसल, अमित बघेल आपत्तिजनक बयान मामले में करीब दो महीनों से फरार हैं। इस बीच उनकी मां के निधन की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में सरेंडर के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने…