कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में 15 हाथियों का झूंड CCTV में दिखा है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगातार हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इनमें छोटे हाथी भी शामिल हैं।
.
हाथियों के आवाजाही की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और कोटवारों ने गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की तरफ अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है। विभाग ड्रोन कैमरे की मदद से मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए रखा है।
कई किसानों की फसल खराब की
ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के इस क्षेत्र में आने से उनमें भय का माहौल है। झुंड ने कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। वन विभाग फसलों के नुकसान का आकलन कर रहा है।

ड्रोन से निगरानी करते वन विभाग के कर्मी।
अप्रिय घटना से बचने दूर रहने की सलाह
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेत या जंगल की ओर रात में न जाएं। हाथियों को देखने या उनके पास जाने की कोशिश न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

लोगों को हाथियों के झूंड से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
झूंड से बिछड़कर एक दंतैल हाथी भी पहुंचा
कुछ दिनों पहले, शहर से कुछ दूरी पर स्थित कनकी गांव में एक दंतैल हाथी झुंड से बिछड़कर गांव के करीब आ गया था। इस हाथी ने एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।
वन विभाग ने बाद में उसे रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा था। बताया जा रहा है कि यह दंतैल हाथी शक्ति जिले से हाथियों के झुंड से बिछड़कर कोरबा पहुंचा था।
<
