Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » First meeting with newly appointed district presidents of Congress tomorrow | कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ पहली बैठक कल: जल्द ही राहुल गांधी देंगे सभी जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग – Raipur News
Breaking News

First meeting with newly appointed district presidents of Congress tomorrow | कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ पहली बैठक कल: जल्द ही राहुल गांधी देंगे सभी जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग – Raipur News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
origcover rahul update1696934176169949538817624597 1764923990
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



origcover rahul update1696934176169949538817624597 1764923990

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक कल राजीव भवन में रखी गई है। बैठक की शुरुआत सभी जिलाध्यक्षों के पद की शपथ से होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली मे

.

राहुल गांधी देंगे जिलाध्यक्षों को विशेष ट्रेनिंग

माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी सभी नए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। कल होने वाली बैठक में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। यह ट्रेनिंग 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें नए जिलाध्यक्षों को संगठन संचालन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, बूथ मैनेजमेंट, अनुशासन, और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मुद्दों की गहराई से समझ जैसी बातें सिखाई जाएंगी।

कांग्रेस ट्रेनिंग के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है और संभावना है कि यह पूरा कार्यक्रम बस्तर में आयोजित होगा। पार्टी चाहती है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आने वाले महीनों में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को मजबूती से चुनौती देने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बना सकें। सूत्रों के अनुसार यह ट्रेनिंग अलग-अलग सत्रों में होगी, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता अपने अनुभव साझा करेंगे।

28 नवंबर को जारी हुई थी नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिम्मेदारी दी गई है। सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को कमान सौंपी गई है।

इन 41 जिलाध्यक्षों में 5 महिलाओं को भी शामिल किया गया है जिनमें बलौदाबाजार से सुमित्रा धृतलहरे, धमतरी से तारिणी चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गजमती भानु, सक्ती से रश्मि गभेल और सूरजपुर से शशि सिंह शामिल हैं। कुल जिलाध्यक्षों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 12.2% है।

महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरजीत सिंह ठाकुर, रायगढ़ शहर में शाखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी, बालोद में चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, कोंडागांव में रवि घोष और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074036
Views Today : 2211
Views Last 7 days : 3784
Views Last 30 days : 8449
Total views : 100248
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.