Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former tribal society president Jeevan Thakur dies in jail | पूर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जीवन ठाकुर की जेल में मौत: परिवार और समाज ने जेल प्रशासन पर हत्या-लापरवाही का आरोप लगाया – Kanker News
Breaking News

Former tribal society president Jeevan Thakur dies in jail | पूर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जीवन ठाकुर की जेल में मौत: परिवार और समाज ने जेल प्रशासन पर हत्या-लापरवाही का आरोप लगाया – Kanker News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ad992067 0d9f 48cd a105 ad2ade490d77 1764921167559
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ad992067 0d9f 48cd a105 ad2ade490d77 1764921167559

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में 4 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद आदिवासी समाज और उनके परिवारजनों में गहरा आक्रोश है।

.

परिवार और समाजजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही, जानकारी छिपाने और हत्या का आरोप लगाते हुए चारामा थाने में ज्ञापन सौंपा है।

जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2023 को एक मामले में गिरफ्तार कर कांकेर जिला जेल में रखा गया था। हालांकि, 2 दिसंबर को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया।

परिवार का आरोप है कि उन्हें न तो स्थानांतरण की जानकारी दी गई, न ही उनकी तबीयत बिगड़ने की और न ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना दी गई।

कांकेर सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव मुताबिक, 4 दिसंबर की सुबह 4:20 बजे जीवन ठाकुर को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल, रायपुर में भर्ती कराया गया था। सुबह 7:45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिवार को उनकी मौत की सूचना शाम लगभग 5 बजे मिली, जिससे परिजनों में और अधिक रोष है। परिजनों का सवाल है कि जब उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, तो समय पर इलाज क्यों नहीं हुआ और यदि उन्हें रेफर किया गया था, तो इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई।

गोंडवाना समाज सामान्य समिति बस्तर संभाग के सुमेर सिंह नाग ने इस घटना को सामान्य मौत नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही और संभवतः हत्या का मामला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज और परिजन तीन दिनों से थाने और अस्पताल के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन किसी ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। वहीं, विधायक सावित्री मंडावी ने भी बिना सूचना के रायपुर स्थानांतरित करने के आदेश की जांच की मांग की है।

परिजनों और समाज ने ज्ञापन में पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने, मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने, परिवार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने और परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने शव को सुरक्षित रूप से उनके गृह ग्राम लाकर परिवार को सौंपने की भी मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074036
Views Today : 2196
Views Last 7 days : 3769
Views Last 30 days : 8434
Total views : 100233
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.