Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Obscenity with a woman on the pretext of getting her wife’s clothes stitched | पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से अश्लीलता: फोन पर सेक्स की डिमांड की; मना करने पर किडनैपिंग की धमकी; मामला दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Obscenity with a woman on the pretext of getting her wife’s clothes stitched | पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से अश्लीलता: फोन पर सेक्स की डिमांड की; मना करने पर किडनैपिंग की धमकी; मामला दर्ज – durg-bhilai News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled 8 copy 71745633451 1764918917
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला को अश्लील तरीके से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। जहां खुर्सीपार की रहने वाली महिला कपड़े सिलने का काम करती है। वहीं का एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आकर उसका मोबाइल नंबर लि

.

मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, शुरुआत में वह फोन पर सामान्य बातचीत करता था। बाद में उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करने लगा, मना करने पर गाली दी और किडनैप करने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुर्सीपार थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

खुर्सीपार थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले लिया था नंबर

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने लगभग डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने घर आकर उससे मोबाइल नंबर लिया था। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक महिला को बार-बार फोन कर अश्लील बातें करने लगा।

महिला के पति ने भी इसका विरोध जताया और समझाने के बाद आरोपी कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन फिर 28 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने फिर से अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि युवक न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

किडनैप कर लेने की धमकी दी

महिला का आरोप है कि आरोपी ने फोन पर ऊंची आवाज में धमकी देते हुए कहा कि वह उसे उठवा लेगा और उसका अपहरण कर ले जाएगा। इसके अलावा, आरोपी ने महिला के पति के साथ भी गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों से महिला और उसका परिवार काफी डरा हुआ है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर उस पर दबाव बनाता है और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। लगातार मिल रही धमकियों और डर के कारण पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी से परेशान होकर थाने पहुंची महिला

महिला ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार वही युवक होगा।

महिला और उसके पति के कई बार विरोध करने और समझाने के बावजूद आरोपी की हरकतें बढ़ती ही गईं, जिसके बाद मजबूर होकर पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खुर्सीपार पुलिस ने आवेदन मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया धारा 79 (अश्लील कृत्य/उत्पीड़न) और धारा 351(3) (धमकी व डराने-धमकाने से संबंधित प्रावधान) के तहत आरोपी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074035
Views Today : 2156
Views Last 7 days : 3729
Views Last 30 days : 8394
Total views : 100193
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.