Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake cigarette racket busted in Ramanujganj | रामानुजगंज में नकली सिगरेट गिरोह का पर्दाफाश: ITC प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, सिगरेट पैकेट खरीदकर जांच – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Fake cigarette racket busted in Ramanujganj | रामानुजगंज में नकली सिगरेट गिरोह का पर्दाफाश: ITC प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, सिगरेट पैकेट खरीदकर जांच – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
32d2a795 64f6 426f 931e 1bca941a4cf9 1764915956902
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रामानुजगंज में आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ऋषु मिश्रा ने एक बड़े नकली सिगरेट बनाने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि रामानुजगंज बस स्टैंड स्थित जायसवाल पान भंडार (संचालन राज जायसवाल) में बड़े पैमाने पर नकली और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाली सिगरेट बेची जा रही हैं। उन्होंने खुद दुकान से कई सिगरेट पैकेट खरीदकर उनकी जांच की।

जांच में “गोल्ड स्टेप” और “जीटीपीएल विमल” ब्रांड की सिगरेट मिलीं। इसके अलावा, नकली गोल्ड फ्लेक पैकेट भी मिले, जिनकी प्रिंट क्वालिटी बेहद खराब थी। “व्हाइट फ्लैश” ब्रांड को आईटीसी के “फ्लेक” ट्रेडमार्क का उल्लंघन करते पाया गया। ये सभी उत्पाद आईटीसी के कानूनी रूप से संरक्षित गोल्ड फ्लेक ट्रेडमार्क का सीधा उल्लंघन कर रहे थे।

b853518e 9c73 4f4b b6f1 2946119a2961 1764915952924

नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेच रहे

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ये नकली और उल्लंघनकारी सिगरेटें गोल्ड स्टेप टोबैको प्राइवेट लिमिटेड और ग्रीनकॉर्प एग्रो ट्री प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तैयार की जा रही थीं। शिकायतकर्ता का कहना है कि ये सभी लोग मिलकर संगठित तरीके से नकली सिगरेट बनाकर बाजार में बेच रहे हैं।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), ट्रेडमार्क अधिनियम, कॉपीराइट अधिनियम, कोटपा (COTPA) और विधिक माप विज्ञान अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) लागू होने की आशंका भी जताई गई है।

आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि, 27 वर्षीय ऋषु मिश्रा (निवासी छतरपुर एक्सटेंशन, नई दिल्ली) ने कहा कि नकली सिगरेटों का यह कारोबार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ-साथ आईटीसी की बौद्धिक संपदा का गंभीर उल्लंघन है। इसलिए, इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई जरूरी थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पेंड्रा में कार-ट्रेलर टक्कर, एक गंभीर घायल:सुबह हुआ हादसा, कार में सवार चार लोगों को आई चोटें, ट्रेलर चालक फरार,पुलिस जाँच जारी

June 14, 2026

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074036
Views Today : 2203
Views Last 7 days : 3776
Views Last 30 days : 8441
Total views : 100240
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.