Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Rs 1.4 million cash found at laborer’s house; husband claims wife brought it | मजदूर के घर 14 लाख कैश मिले..पति बोला-पत्नी लेकर आई: लंबे समय से पैस छिपाने का शक; पत्नी की तलाश कर रही पुलिस – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Rs 1.4 million cash found at laborer’s house; husband claims wife brought it | मजदूर के घर 14 लाख कैश मिले..पति बोला-पत्नी लेकर आई: लंबे समय से पैस छिपाने का शक; पत्नी की तलाश कर रही पुलिस – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 07 at 112900 1765092910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में मधुबन नारियल कोठी के अटल आवास में एक मजदूर के घर से 14 लाख रुपए नकद बरामद हुआ है। शनिवार (6 दिसंबर) को पुलिस ने घर की अलमारी में एक बैग बाहर निकाला जिसमें पैसे अंदर छिपाकर रखे हुए थे। बंडल में सभी 500-500 रुपए के थे।

.

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पूछताछ में मजदूर ने पुलिस को बताया कि सारे रुपए उसकी पत्नी ने लाए गए थे। पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर पत्नी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पति-पत्नी की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उनके घर पहुंची थी। पुलिस को शक है कि पैसे बहुत दिनों से छिपाए गए थे।

पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने विजेंद्र बैस को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी बर्तन धोने का काम करती है

कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल कोठी मधुबन स्थित अटल आवास निवासी विजेंद्र बैस (38) मजदूरी करता है। उसकी पत्नी घर में बर्तन धोने का काम करती है। दोनों पिछले कुछ दिनों से लगातार खर्च कर रहे थे। उन्होंने घर पर बड़ा ताला लगाना शुरू कर दिया।

इसके अलावा नई स्कूटी खरीदी और दूसरी जगह घर निर्माण का काम भी शुरू किया। इसकी भनक पुलिस को लगी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस, तारबाहर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने शनिवार को विजेंद्र बैस के घर पर दबिश दी।

जांच के दौरान घर की अलमारी में रखे एक बैग के अंदर से 500-500 रुपए के बंडल पाए गए। कुल रकम 14 लाख रुपए थी। पुलिस ने रुपए के संबंध में पूछताछ की, लेकिन विजेंद्र आय का कोई प्रमाण या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

सख्ती करने पर उसने रुपए पत्नी द्वारा घर लाने की बात बताई। पुलिस ने सारे रुपए जब्त कर विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसकी पत्नी की तलाश जारी है।

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की तलाश जारी है।

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की तलाश जारी है।

नोटों से बदबू, लंबे समय से रुपए छिपाने का शक

जब्त किए गए नोटों में नमी की बदबू आने के कारण पुलिस को लगता है कि रुपए लंबे समय से घर में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये रुपए गलत गतिविधियों से हासिल किए गए थे या बड़े लोगों द्वारा रेड आदि से बचाने के लिए उनके घर रखवाए गए थे।

पत्नी अलमारी छूने नहीं देती थी

पुलिस पूछताछ में विजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी उसे अलमारी तक छूने नहीं देती थी। अलमारी खोलने और बंद करने के बाद चाबी वह खुद रखती थी। मामले के कई अनसुलझे सवालों के जवाब पत्नी की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएंगे। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

20 आदिवासी परिवारों के घर ढहाए,महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप:कोरबा के नोनबिर्रा में बिना नोटिस मकान तोड़ने का दावा,बारिश में बेघर हुए परिवार

June 16, 2026

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074343
Views Today : 1007
Views Last 7 days : 5538
Views Last 30 days : 9864
Total views : 102064
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.