Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Four accused arrested for cutting off paw of dead leopard | मृत तेंदुए का पंजा काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: कटा पंजा भी बरामद; कांकेर में मृत तेंदुए के चारों पंजे काटकर ले गए थे – Kanker News
Breaking News

Four accused arrested for cutting off paw of dead leopard | मृत तेंदुए का पंजा काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: कटा पंजा भी बरामद; कांकेर में मृत तेंदुए के चारों पंजे काटकर ले गए थे – Kanker News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5a1868ed a4f4 4b17 9021 553501ae90321765034472957 1765096650
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5a1868ed a4f4 4b17 9021 553501ae90321765034472957 1765096650

कांकेर वनमंडल के नरहरपुर परिक्षेत्र में एक मृत तेंदुए के पंजे काटे जाने का गंभीर वन्यजीव अपराध सामने आया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए के कटे हुए पंजे बरामद किए गए हैं।

.

यह घटना 4 दिसंबर 2025 को देवी नवागांव परिसर के ग्राम करियापहार में हुई। कृषक शिवराम नेताम और रामचंद नेताम के खेत में स्थित एक कुएं में एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वनमंडलाधिकारी की उपस्थिति में शव को कुएं से बाहर निकाला गया। निरीक्षण में पाया गया कि तेंदुए के चारों पैर पंजों सहित काटकर गायब कर दिए गए थे, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई।

तेंदुए का पोस्टमॉर्टम हुआ

सूचना मिलते ही तीन सदस्यीय चिकित्सक दल ने मौके पर ही तेंदुए का पोस्टमॉर्टम किया और वन्य प्रोटोकॉल के अनुसार शव का दहन कराया गया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

डॉग स्क्वाड टीम भी जांच में शामिल

घटना के तुरंत बाद रायपुर से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल की डॉग स्क्वाड टीम भी जांच में शामिल हो गई। मुख्य वन संरक्षक, कांकेर वृत्त राजेश कुमार चंदेले, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जगदलपुर स्टाइला मंडावी और वनमंडलाधिकारी कांकेर रौनक गोयल के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश तेज की गई।

कटे हुए पंजे बरामद

गहन जांच के बाद 6 दिसंबर को ग्राम करियापहार के चार आरोपियों शत्रुघन (51 वर्ष), श्रवण (19 वर्ष), छबिलाल (35 वर्ष) और बुधारू (71 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तेंदुए के कटे हुए पैर (नाखून सहित) और पंजा काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लकड़ी, कटारी, रस्सा आदि सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वन विभाग ने वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। विभाग ने इसे एक गंभीर वन्यजीव अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। जांच में ग्राम प्रमुखों का सहयोग सराहनीय रहा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

20 आदिवासी परिवारों के घर ढहाए,महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप:कोरबा के नोनबिर्रा में बिना नोटिस मकान तोड़ने का दावा,बारिश में बेघर हुए परिवार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074343
Views Today : 1016
Views Last 7 days : 5547
Views Last 30 days : 9873
Total views : 102073
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.