Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dal-pickle served to children in mid-day meal…VIDEO | मिड-डे मील में बच्चों को दाल-अचार परोसा…VIDEO: बलरामपुर स्कूल में मेनू चार्ट भी गायब, हेडमास्टर ने महिला समूह को जिम्मेदार ठहराया, SDM बोले- कराएंगे जांच – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Dal-pickle served to children in mid-day meal…VIDEO | मिड-डे मील में बच्चों को दाल-अचार परोसा…VIDEO: बलरामपुर स्कूल में मेनू चार्ट भी गायब, हेडमास्टर ने महिला समूह को जिम्मेदार ठहराया, SDM बोले- कराएंगे जांच – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f6771571 63ae 4339 a872 e95012513cc6 1765089457500
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


विद्यालय में मध्याह्न भोजन की लापरवाही का वीडियो वायरल

बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला कोदौरा में मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को पौष्टिक भोजन के बजाय सिर्फ मसूर की दाल और अचार परोसा जा रहा है। स्कूल में मेनू चार्ट भी नहीं लिखा है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह

.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों की थालियों से हरी और मौसमी सब्जियां गायब हैं। उन्हें केवल पतली मसूर दाल और अचार दिया जा रहा है। वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर, मैदान और धूल में बैठकर खाना खाने को मजबूर हैं। बच्चों के लिए स्कूल में भोजन करने की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षकों ने इस अव्यवस्था के लिए संबंधित महिला समूह को जिम्मेदार ठहराया है।

image 2025 12 07t160808479 1765103816

हेडमास्टर ने महिला समूह को जिम्मेदार ठहराया

इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर ने बताया कि मिड डे मील में ये समस्या आ रही है कि महिला समूह की ओर से समय पर हरी सब्जी सप्लाई नहीं की जाती है। जिसकी वजह से बच्चों को आज अचार खिलाना पड़ा। आज बच्चों को मसूर की दाल और अचार परोसा गया।

हेडमास्टर ने कहा- स्कूल में कहीं भी मेनू चार्ट नहीं लगा है। हेडमास्टर ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए मध्याह्न भोजन को नहीं चखने की बात कही है। वहीं, शिक्षिका ने उपवास होने की बात कही।

1aa169a0 a7ba 4c51 be1b 02e142e2772f 1765089462586

मेनू चार्ट को लेकर संकुल समन्वयक को नहीं मालूम

स्कूल की निगरानी के लिए जिम्मेदार संकुल समन्वयक महेंद्र पैकरा को भी मेनू चार्ट और किस दिन क्या भोजन बनना है, इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने माना कि यहां पर मिड डे मील में बच्चों को मसूर दाल और अचार ही परोसा जाता है। बीच में कभी-कभी सब्जी दी जाती है।

दोषियों पर करेंगे कार्रवाई

राजपुर एसडीएम देवेन्द्र प्रधान ने कहा, ग्राम कोदौरा का वीडियो के माध्यम से ये घटना सामने आई है। इसकी जांच की जाएगी और कोई दोषी पाया जाता है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074370
Views Today : 29
Views Last 7 days : 5544
Views Last 30 days : 9579
Total views : 102110
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.