रायपुर में करणी सेना तोमर के सपोर्ट में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के सपोर्ट में राजपूत करणी सेना 8 मांगों को लेकर महापंचायत कर रही है। इनमें TI-CSP के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है। तोमर को सूदखोरी, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। करणी सेना के राष्ट्री
.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुछ पदाधिकारियों को थाने में हिरासत में लिया है। 500 लोगों को नजरबंद किया है। बताया जा रहा है कि मुंगेली जिले से आ रही 7 बसें, बिलासपुर से 4 बसें, सिमगा में 4 बसें और 17 फोर व्हीलर्स को रोका गया है।
महापंचायत के मंच से राज शेखावत ने कहा कि वीरेंद्र सिंह तोमर को पीटा गया और सड़क पर घसीटा गया। उन्होंने मांग की कि राजपूत समुदाय का अपमान करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मानवाधिकारों और संविधान की रक्षा की भी मांग की।
आंदोलन से जुड़ी ये 5 तस्वीरें देखिए…

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी करणी सेना की महापंचायत में शामिल हुई हैं।

तरपोंगी के पास कार्यकर्ताओं को आने से रोकने पर नारेबाजी की।

करणी सेना के सैकड़ों सदस्य रायपुर पहुंचे हैं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

मुंगेली से प्रदर्शन में शामिल होने रायपुर आ रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को रोका गया।
वीरेंद्र सिंह तोमर को प्रताड़ित किया गया- शेखावत
इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह की अध्यक्षता में वीरेंद्र सिंह तोमर को मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कस्टोडियल एक्सेस और प्रशासनिक लापरवाही हुई है। उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाए।
राज शेखावत ने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों पर आधारहीन और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठे प्रकरणों को तत्काल निरस्त किया जाए। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। रायपुर की सड़कों पर उतरेंगे।
इसके साथ ही थाना प्रभारी योगेश कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण (FIR) दर्ज किया जाए। इन्होंने रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर के साथ कस्टडी में अश्लील हरकतें की।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को 8 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग 151 से 162 दिनों तक फरार था। 10 नवंबर को रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट में पेश किया।
रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले 9 नवंबर को वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर लंगड़ाते हुए चल रहा था। बनियान फटी हुई थी। कुछ देर बाद वह चलते-चलते रोड पर बेहोश हो गया था। इस दौरान तोमर की पत्नी ने गुस्से में पुलिस से कहा था कि मेरे पति को मार डालो।

पुलिस ने वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकाला। इस दौरान वीरेंद्र तोमर लंगड़ाते हुए चल रहा था।
राज शेखावत ने SSP के घर में घुसने की दी थी धमकी
वहीं जुलूस निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर विरोध किया था। शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी।
इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने FIR दर्ज कराई थी। शेखावत ने कहा था कि वीरेंद्र तोमर एक व्यापारी था। उसने लोगों को जरूरत पड़ने पर पैसे दिए। उन पैसों को वापस मांगा।
वह व्यापारी था इसी तरह लाखों लोग फाइनेंस का काम करते हैं। लेकिन प्रशासन ने नेताओं के दबाव में आकर उस पर निर्दयता से कार्रवाई की। वीरेंद्र तोमर को तपती धूप में नंगे पैर हथकड़ियों में जकड़कर ले जाया गया।
उसकी तबीयत बिगड़ी है वह रोड पर गिर जाता है तो कुछ पुलिसकर्मी उस पर पैर रखकर खड़े करने की कोशिश करते हैं। ऐसे पुलिसवाले डूब मरो। पुलिस न्याय और अधिकार दिलाने का काम करती है, लेकिन आप लोग एक निहत्थे व्यक्ति पर पिछले कई महीनों से अत्याचार कर रहे हो।

एफआईआर के बाद राज शेखावत ने फिर सोशल मीडिया पर धमकी दी थी।
टीआई ने माता-बहनों को मारा- राज शेखावत
शेखावत ने कहा था कि टीआई योगेश कश्यप ने माता बहनों को मारा। उसे शर्म आनी चाहिए। टीआई को किसने अधिकार दिया मारपीट करने का। संविधान में अधिकार है क्या? संविधान कहता है आप आरोपी को गिरफ्तार करो और कोर्ट को सौंप दो। लेकिन पुलिस अधिकारी ने दादागिरी की।
शेखावत ने कहा था कि हम भी उसके घर में घुसकर महसूस कराएंगे कि घर परिवार को तंग करने से क्या होता है। SP साहब ये सरकार चली जाएगी, लेकिन आप कहां जाओगे। आप जिस तरह से यह मूवमेंट चला रहे हो यह आपको बहुत भारी पड़ेगा। आक्रामकता से आंदोलन होगा।
अब पढ़िए तोमर ब्रदर्स की क्राइम कुंडली



……………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर में करणी सेना अध्यक्ष के खिलाफ FIR: पुलिसवालों के घर घुसने की धमकी दी थी, गृहमंत्री बोले- अपराधी कोई भी हो, नहीं छोड़ा जाएगा

मौदहापारा पुलिस ने BNS की धाराओं में शनिवार को क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज कर की।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है। पढ़ें पूरी खबर…
<
