Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Korba- Man kills girlfriend after she pressures him to marry her | शादी का दबाव बनाया तो गर्लफ्रेंड को मार डाला: कोरबा में हत्या के बाद शादीशुदा बॉयफ्रेंड भागा, होटल के कमरे में मिली लाश – Korba News
Breaking News

Chhattisgarh Korba- Man kills girlfriend after she pressures him to marry her | शादी का दबाव बनाया तो गर्लफ्रेंड को मार डाला: कोरबा में हत्या के बाद शादीशुदा बॉयफ्रेंड भागा, होटल के कमरे में मिली लाश – Korba News

By adminDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6a099cc0 1f09 4d1b 9ebd 7f86e1e7887a 1765088843708
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर उसने गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया। बॉयफ्रेंड ने इस पूरे वारदात को होटल के कमरे में अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत

.

जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड का नाम संध्या दास (20) है। जबकि बॉयफ्रेंड का नाम राकेश कुमार मानिकपुरी है। जो कि पहले से शादीशुदा है। दोनों जांजगीर-चांपा के रहने वाले हैं। दोनों शादी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर चंदेला होटल के रूम नंबर 207 में रुके थे।

गुरुवार रात को गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बनाया। परेशान होकर उसने गर्लफ्रेंड का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह जांजगीर-चांपा भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

6e88836a 5f4f 417f bb0f bb978ad152d5 1765088843707
61d02ab3 0d2f 4ffb aeaf bc7ce6dc23ad 1765088843708
80e27957 13bf 4035 8d1e ed005765aa51 1765088843710

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, संध्या दास जांजगीर-चांपा जिले के मरकीडीह में रहने वाली थी। राकेश कुमार मानिकपुरी भी उसी गांव का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। गुरुवार को दोनों कोरबा पहुंचे और चंदेला होटल में ठहरे। दोनों ने होटल संचालक को शादी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।

गुरुवार रात दोनों अपने कमरे में गए। शुक्रवार सुबह काफी समय तक कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारियों ने कमरा देखा। इस दौरान युवक राकेश कुमार मानिकपुरी लापता था। जबकि संध्या दास का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही फोरेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

युवक के लापता होने से मामला संदिग्ध

सूचना पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें बताया गया कि युवती एक युवक के साथ रुकी हुई थी, जो कि लापता है। जिससे मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पहचान के बाद पुलिस ने ग्राम मरकाडीह में दबिश देकर राकेश कुमार मानिकपुरी (25) को हिरासत में लिया।

82c4ff75 1da4 4842 a279 078f5a977b03 1765088793140

मरकाडीह से आरोपी को हिरासत में लिया

पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसके और संध्या के बीच अफेयर था। लगातार शादी का दबाव बना रही थी। पहले से शादीशुदा होने के कारण यह संभव नहीं था। ऐसे में उसने गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

इस मामले में पुलिस का कहना है कि होटल के कमरे में युवती की लाश मिली थी। लापता युवक राकेश कुमार मानिकपुरी को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस कर रही है।

d1ca08ce 7963 432d a757 495ea7c3277b 1765088793140

………………………………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला: गले-पीठ पर 5 वार, मर्डर कर ट्रेन से भागी बिलासपुर, पुलिस से बोली-मैंने मार दिया

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। लॉज में जांच करती हुई पुलिस।

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। लॉज में जांच करती हुई पुलिस।

रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में चमकीं जिनिशा दानी:दो गोल्ड किए अपने नाम, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

June 17, 2026

Bastar IG Sundararaj P NIA Deputation

June 16, 2026

आंगनबाड़ी केंद्रों में पहली बार पेरेंट्स के साथ मीटिंग:आकलन कार्ड से देख सकेंगे बच्चों की ग्रोथ, शुरुआती शिक्षा को मजबूत करने नई पहल

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074371
Views Today : 30
Views Last 7 days : 5545
Views Last 30 days : 9580
Total views : 102111
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.