आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक। (फाइल विजुअल)छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले कांग्रेस अहम बैठक करने जा रही है। 12 दिसंबर यानि आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।.नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी सीनियर विधायक मौजूद रहेंगे।जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश में चल रही समस्या को लेकर सदन में मंत्रियों को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इनमें बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर जैसे कई मुद्दे रहेंगे।कांग्रेस नेता बैठक में मंथन करते हुए।…
Author: admin
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में उठाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ का मुद्दा।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में सरकार का ध्यान साइबर ठगी के ट्रेंड ‘डिजिटल अरेस्ट’ की ओर खींचा। सांसद अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों की पूरी जीवनभर की कमाई कुछ ही मिनटों में उड़ा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन लुटे.सांसद अग्रवाल ने सदन में कहा कि डिजिटल अरेस्ट के इस गिरोह की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग, अकेले रहने वाले लोग और तकनीक से अनभिज्ञ वर्ग आ रहा है। ऐसे पीड़ितों से लुटेरे उनकी बचत, रिटायरमेंट फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट तक…
मुकडेगा| आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लिबरा के अंतर्गत संचालित ग्राम लिबरा धान मंडी में नवनियुक्त अध्यक्ष महेश भगत को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों, मंडी कर्मचारियों और किसानों की.पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मुकडेगा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, उपसरपंच नारायणपुर कृष्णा यादव, भाजपा मंडल मुकडेगा के महामंत्री निर्मल यादव, उपसरपंच लिबरा ओमप्रकाश पटेल, ग्राम पंचायत लिबरा सरपंच बलराम सिदार, भूपदेव पटेल, भरत भोय, मंडी प्रबंधक प्रथम देवांगन, प्रबंधक आनंद पटेल सहित मंडी स्टाफ और किसान उपस्थित रहे।इस अवसर पर महेश भगत को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की…
.सीजन में पहली बार शहर का अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तापमान के सामान्य से चार डिग्री से भी नीचे चले जाने के कारण लोग परेशान हो गए। वहीं, मौसम विभाग ने जीपीएम, मुंगेली, जशपुर, सरगुजा के साथ ही बिलासपुर जिले में 13 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी दी है।नवंबर के बाद दिसंबर में भी बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। लोगों ने नहीं सोचा था कि ठंड इस तरह पड़ेगी और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गुरुवार को फिर ठंड ने लोगों को सुबह से ही परेशान किए रखा। दोपहर में तापमान 27.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन…
.रेलवे में कोच अटेंडर की नौकरी कर रहा साइबर ठगों का बिचौलिया गुरुवार को पकड़ा गया। ट्रेन अटेंडर का काम करते हुए वह अलग-अलग शहरों से म्यूल अकाउंट की व्यवस्था कर दस्तावेज ठगों तक पहुंचाने का काम करता था। आरोपी पांच बड़े मामलों का मास्टर माइंड था। रेंज साइबर थाने की टीम ने म्यूल अकाउंट से जुड़े बड़े मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है।पांच साइबर अपराधों का मुख्य आरोपी दीपक विश्वकर्मा (45) गिरफ्तारी से बचने के लिए रेलवे में कोच अटेंडर बनकर लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज म्यूल बैंक खातों…
बिलासपुर | पेंड्रा-रतनपुर के बीच केंदा के पास दीप ट्रैवल्स की बस पलट गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए थे। घटना के बाद बस में आग लगा दी गई। बस मालिक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और ग्रामीणों पर आग लगाने का आरोप लगाया। पुलिस को प्.अपने मालिक से बदला लेने खलासी ने साथियों को कंबल लेने भेजा और बस में आग लगा दी। इसके बाद आरोप मृतक के परिजन पर मढ़ दिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक के परिजन और ग्रामीण घटना के दिन रतनपुर सीएचसी में…
.जिला साहू संघ की वर्तमान कार्यकारिणी से नाराज व चुनाव में समाज के 303 आजीवन सदस्यों को मतदान से बाहर करने से नाराज समाज का एक वर्ग नया संगठन खड़ा कर दिया है। जिला महानगर साहू संघ, कोरबा के नाम से सर्वसम्मति से गठित इस संगठन का अध्यक्ष मनकराम साहू व संगठन सचिव मदनगोपाल साहू को बनाया गया है। संरक्षक के रूप में गिरधारी लाल साहू व धनीराम साहू बनाए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष बालाराम साहू, उपाध्यक्ष पदमिनी साहू व बद्री साहू, सचिव पुनीराम साहू व मीडिया प्रभारी रविन्द्र साहू के साथ कार्यकारिणी के 10 सदस्य शामिल…
पामगढ़ | अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ शीलू केसरी ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश.ये हर व्यक्ति को गरिमा, समानता और सम्मान से जीने का अधिकार देते हैं। केसरी ने उपस्थित छात्रों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोक अदालत के लाभों के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने 13 दिसंबर 2025 को होने वाली लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के निपटान पर भी जोर दिया। इस अवसर पर रंगोली…
.सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर ने जिले में बिना ड्रग लाइसेंस के किराना, जनरल स्टोर व अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रही दवाओं की बिक्री पर चिंता व्यक्त कर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव सहित राधेश्याम अग्रवाल, सुदामा बंसल, सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, लोकेश सोनी, प्रदीप शर्मा और उपाध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहायक औषधि नियंत्रक और औषधि निरीक्षक अनिल पैकरा और अमरेश तिर्की को इस समस्या से अवगत कराया।संघ के अनुसार कई किराना व जनरल स्टोर्स में बिना किसी वैध…
.बॉक्साइट खनन को लेकर सरगुजा संभाग में जारी विवाद के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग ने गुरुवार को मैनपाट पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। हाल ही में पर्यावरण स्वीकृति के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित जनसुनवाई में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्रों में बढ़ते टकराव ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसके चलते कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। लैतफलांग हाल के दिनों में लगातार खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।…