Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Complaint: Medicines being sold at grocery and general stores | शिकायत: किराना व जनरल स्टोर पर बेची जा रहीं दवाएं – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Complaint: Medicines being sold at grocery and general stores | शिकायत: किराना व जनरल स्टोर पर बेची जा रहीं दवाएं – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1765451052693aa52ca6b92 whatsappimage
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1765451052693aa52ca6b92 whatsappimage

.

सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर ने जिले में बिना ड्रग लाइसेंस के किराना, जनरल स्टोर व अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रही दवाओं की बिक्री पर चिंता व्यक्त कर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। संघ के अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल, सचिव अजय पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव सहित राधेश्याम अग्रवाल, सुदामा बंसल, सुमित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, लोकेश सोनी, प्रदीप शर्मा और उपाध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सहायक औषधि नियंत्रक और औषधि निरीक्षक अनिल पैकरा और अमरेश तिर्की को इस समस्या से अवगत कराया।

संघ के अनुसार कई किराना व जनरल स्टोर्स में बिना किसी वैध लाइसेंस के दवाइयों का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है, जो दवा व प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का स्पष्ट उल्लंघन है। प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि वैध लाइसेंसधारी केमिस्टों के हितों को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है।

बिना प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा दवा बिक्री से गलत दवा सेवन, दुष्प्रभाव, गंभीर चिकित्सकीय जटिलताएं और जनजीवन को जोखिम में डालने वाली स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका रहती है। संघ ने मांग की है कि जिले में सभी बिना अनुज्ञप्ति वाली दुकानों की सघन जांच कर अवैध दवा भंडारण और विक्रय की पुष्टि की जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने निगरानी प्रणाली को मजबूत करने व सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। संगठन ने कहा कि वैध लाइसेंसधारी केमिस्टों के हितों की सुरक्षा और दवा विक्रय व्यवस्था को कानूनसम्मत व सुरक्षित बनाए रखने प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। संघ ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है, जिससे जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और वैध दवा व्यापार को संरक्षण मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074890
Views Today : 81
Views Last 7 days : 4937
Views Last 30 days : 9388
Total views : 102974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.