Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress’s preparations intensify before the assembly session…MLAs’ meeting today | विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज: सदन में मंत्रियों को घेरने बनाएंगे रणनीति; बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर रहेगा मुद्दा – Raipur News
Breaking News

Congress’s preparations intensify before the assembly session…MLAs’ meeting today | विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज: सदन में मंत्रियों को घेरने बनाएंगे रणनीति; बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर रहेगा मुद्दा – Raipur News

By adminDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक। (फाइल विजुअल)

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले कांग्रेस अहम बैठक करने जा रही है। 12 दिसंबर यानि आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित सभी सीनियर विधायक मौजूद रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश में चल रही समस्या को लेकर सदन में मंत्रियों को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। इनमें बिजली, जमीन-दर, धान, लॉ एंड ऑर्डर जैसे कई मुद्दे रहेंगे।

कांग्रेस नेता बैठक में मंथन करते हुए। (फाइल विजुअल)

कांग्रेस नेता बैठक में मंथन करते हुए। (फाइल विजुअल)

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पार्टी इस बैठक में सरकार को सदन के भीतर कड़े सवालों से घेरने की विस्तृत रणनीति तैयार करेगी।

धान खरीदी में अव्यवस्था, बिजली बिलों का बढ़ता बोझ, जमीन की गाइडलाइन दरों में वृद्धि, आदिवासी अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विपक्ष आक्रामक रुख अपनाने वाला है।

कांग्रेस का मानना है कि सरकार इन मुद्दों में लगातार विफल रही है और इन्हें सदन में बड़े तरीके से उठाया जाएगा।

धान-जमीन गाइड लाइन पर होगी सवालों की बौछार

धान खरीदी में मंडी स्तर पर हो रही देरी, टोकन वितरण की अनियमितताओं और धान परिवहन के ठप होने को लेकर कांग्रेस विशेष सवाल तैयार कर रही है।

बिजली दरों और नए कनेक्शन की प्रक्रियाओं को लेकर भी विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगा।

वहीं बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों के कारण आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने को कांग्रेस मुख्य मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

लॉ एंड ऑर्डर पर गृहमंत्री को घेरने की तैयारी

बैठक में प्रदेश में बढ़ती आपराधिक वारदातों, महिलाओं-आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सदन में जोरदार आवाज उठाने की रणनीति तय होगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के दावों को सदन में तथ्यात्मक रूप से चुनौती दी जाएगी।

विपक्ष का दावा है कि सरकार ने अब तक अपने ही वादों पर अमल नहीं किया है, इसलिए सत्र में घेराबंदी तेज रहेगी। कांग्रेस विधायक दल के बैठक की कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने पुष्टि की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074894
Views Today : 89
Views Last 7 days : 4945
Views Last 30 days : 9396
Total views : 102982
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.